AI Company Fractal Analytics IPO going to open from 9 feb GMP reached 40 rupee 9 फरवरी को AI कंपनी का IPO हो रहा है ओपन, GMP पहुंचा 40 रुपये, कितना है प्राइस बैंड?, Business Hindi News - Hindustan
More

9 फरवरी को AI कंपनी का IPO हो रहा है ओपन, GMP पहुंचा 40 रुपये, कितना है प्राइस बैंड?

IPO News: अगले हफ्ते यानी 9 फरवरी को एक AI मेनबोर्ड कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) की। कंपनी का आईपीओ 9 फरवरी से 11 फरवरी तक खुला रहेगा।

Sat, 7 Feb 2026 10:56 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
9 फरवरी को AI कंपनी का IPO हो रहा है ओपन, GMP पहुंचा 40 रुपये, कितना है प्राइस बैंड?

IPO News: अगले हफ्ते यानी 9 फरवरी को एक मेनबोर्ड AI कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) की। कंपनी का आईपीओ 9 फरवरी से 11 फरवरी तक खुला रहेगा। निवेशकों के नजरिए से अगर देखें तो ग्रे मार्केट में भी इसका प्रदर्शन बेहतर है। अब देखना होगा कि इस मेनबोर्ड आईपीओ को कैसा रिस्पॉन्स आने वाले दिनों में मिलता है।

क्या है साइज?

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का साइज 2833.90 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 2.01 करोड़ शेयर जारी करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:75 से 80% लुढ़केगा चांदी का भाव! बोले एक्सपर्ट, गिरावट का कारण क्या?

क्या है प्राइस बैंड?

फ्रैक्ट्ल एनालिटिक्स आीपीओ का प्राइस बैंड 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14400 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।

आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित होगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 10 प्रतिशत शेयर रिजर्व रहेंगे। एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

2000 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

फ्रैक्टल एनालिटिक्स की स्थापना 2000 में हुई थी। यह एक AI और एनालिटिक्स कंपनी है। कंपनी के दो महत्वपूर्ण सेगमेंट हैं। Fractal.ai के जरिए कंपनी एआई सर्विसेज प्रदान करती है। वहीं, Fractal.Alpha के जरिए कंपनी एआई आधारित बिजनेस को टारगेट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:114 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब, GMP दिखा रहा है 28 रुपये का फायदा

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?

आईपीओ से जुटाए 262.90 करोड़ रुपये का कंपनी अपनी अमेरिकी की सब्सिडियरी में निवेश करेगी। वहीं, 57.10 करोड़ रुपये के जरिए लैपटॉप खरीदे जाएंगे। 121.10 करोड़ रुपये से देश में नए ऑफिस ओपन होंगे।

कितना है GMP

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 40 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 4.44 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 180 रुपये रहा है। वहीं, सबसे कम जीएमपी 40 रुपये प्रति शेयर रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,