Ahmedabad plane crash Air India blacks out social media headers display pics गायब हुए हेडर और डिस्प्ले इमेज, ब्लैक हुआ सोशल मीडिया प्रोफाइल… मायूस एयर इंडिया, Business Hindi News - Hindustan
More

गायब हुए हेडर और डिस्प्ले इमेज, ब्लैक हुआ सोशल मीडिया प्रोफाइल… मायूस एयर इंडिया

Ahmedabad plane crash - एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हेडर और डिस्प्ले इमेज हटा दिए हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर एयर इंडिया की सिग्नेचर रेड प्रोफाइल पिक्चर्स को ब्लैक आउट कर दिया गया है।

Thu, 12 June 2025 04:53 PMVarsha Pathak हिन्दुस्तान टाइम्स
share
गायब हुए हेडर और डिस्प्ले इमेज, ब्लैक हुआ सोशल मीडिया प्रोफाइल… मायूस एयर इंडिया

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयरलाइन की फ्लाइट के आज दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर शोक जताया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपने हेडर और डिस्प्ले इमेज हटा दिए हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर एयर इंडिया की सिग्नेचर रेड प्रोफाइल पिक्चर्स को ब्लैक आउट कर दिया गया है।

अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही एयरलाइन

एयरलाइन ने कहा कि वह दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में बचाव कार्य चल रहा है, जहां बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। खबर मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। सूत्रों का कहना है कि किसी के जीवित बचे होने की संभावना बहुत कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश; एविएशन शेयरों में हाहाकार, ये स्टाॅक्स हुए धड़ाम
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया का विमान क्रैश, खबरों के बीच इस शेयर में भारी गिरावट, मचा हड़कंप

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया की विमान संख्या ए-171 के उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। चंद्रशेखरन एक बयान में कहा “मैं बहुत दुःख के साथ पुष्टि करता हूँ कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए-171 आज दुखद दुर्घटना की शिकार हो गई। हमारी शोक संवेदनाएं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिजनों के साथ है। इस समय, हमारा ध्यान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लोगों को ढांढस बंधाने पर है।” उन्होंने कहा, “हम दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवा में जुटी टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता देने का काम पूरी ताकत के साथ कर रहे हैं। इस बारे में आगे जैसे ही और अधिक जानकारी मिलेगी उसे तत्काल अपडेट कर साझा करेंगे।” एयर इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि विमान दुर्घटना के बारे में लोगों को जरूरी सूचना देने के लिए एक आपातकालीन केंद्र खोला गया है। पीड़ित परिजनों की मदद के लिए सहायता टीम भी लगा दी गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,