Aviation Stocks huge down after Air india plane crash in ahmedabad plane crash एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश; एविएशन शेयरों में हाहाकार, इंडिगो से लेकर स्पाइसजेट समेत के स्टाॅक धड़ाम, Business Hindi News - Hindustan
More

एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश; एविएशन शेयरों में हाहाकार, इंडिगो से लेकर स्पाइसजेट समेत के स्टाॅक धड़ाम

सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की दुखद घटना की खबर और बाजार में मंदी के बीच गुरुवार को एविएशन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।

Thu, 12 June 2025 04:32 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश; एविएशन शेयरों में हाहाकार, इंडिगो से लेकर स्पाइसजेट समेत के स्टाॅक धड़ाम

Aviation Stocks in India: सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की दुखद घटना की खबर और बाजार में मंदी के बीच गुरुवार को एविएशन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। बजट एयरलाइन्स इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट के शेयरों में 3.4% तक की गिरावट आई। इंडिगो के शेयर आज इंट्राडे में 3.4% गिरकर एनएसई पर 5,437.50 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए, जबकि स्पाइसजेट के शेयर 2.6% गिरकर 44.30 पर आ गए।

अन्य एविएशन शेयरों में भी गिरावट

ताल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में आज 4% तक की गिरावट दर्ज की गई और यह शेयर 3,566.60 रुपये पर आ गया था। तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड के शेयरों में 2% तक गिरकर 374.40 रुपये पर आ गए। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर 2% तक टूट गए। एएफसीओएम होल्डिंग्स लिमिटेड के शेयर 1% तक टूट गए। यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड के शेयर में 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया का विमान क्रैश, खबरों के बीच इस शेयर में भारी गिरावट, मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है झटका, 1 जनवरी 2026 से नहीं बढ़ेगी सैलरी?

इन शेयरों में भी भारी गिरावट

एविएशन सेक्टर के शेयरों के अलावा, 12 जून को होटल और ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुकिंग कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग सेवाएं देने वाली कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई। इक्सिगो और थॉमस कुक इंडिया के शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई और ये क्रमशः 181 रुपये और 163 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। टीबीओ टेक के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई, जबकि महिंद्रा हॉलिडेज़ के शेयरों में 2.5 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई। ईज माई ट्रिप और यात्रा ऑनलाइन के शेयरों में मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। बता दें कि विमान दुर्घटना से हवाई यात्रा को लेकर आशंकाएं बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से शेयरों में गिरावट आ सकती है। होटल कंपनियों में भी भारी गिरावट आई, इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई और ये 745 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शैलेट होटल्स के शेयरों में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि लेमन ट्री होटल्स के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई।

एयर इंडिया ने क्या कहा

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान उडान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल और यात्रियों को मिलाकर 242 लोग सवार थे। एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया की विमान संख्या ए-171 के उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। चंद्रशेखरन एक बयान में कहा “मैं बहुत दुःख के साथ पुष्टि करता हूँ कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए-171 आज दुखद दुर्घटना की शिकार हो गई। हमारी शोक संवेदनाएं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिजनों के साथ है। इस समय, हमारा ध्यान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लोगों को ढांढस बंधाने पर है।”

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,