2 दिन में 7.5% का रिटर्न, अडानी ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक का खूब डिमांड, जानें क्या है वजह
Adani group Stock: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों को भाव इन दो दिनों में 7.5 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा है।

Adani group Stock: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों को भाव इन दो दिनों में 7.5 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा है। इस कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह बड़ा ऑर्डर मिलना और डिमांड में इजाफा होना है।
बीएसई में अडानी पावर के शेयरों का भाव 155.80 रुपये के स्तर पर आज मंगलवार को खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 157.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
अडानी पावर के शेयरों में तेजी के पीछे दो बड़ी वजह
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिकसिटी डिस्टीब्यूशन कंपनी से 1600 मेगावाट का काम मिला है। यह सप्लाई कंपनी आने वाले समय में अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के जरिए करेगी। कंपनी को 25 पावर सप्लाई का काम मिला है। रेगुलेटरी को दी जानकारी के अनुसार कंपनी 5.30 मेगावाट के हिसाब से बिजली बेचेगी।
दूसरी वजह बढ़ती गर्मी है। इस गर्मी को देखते हुए माना जा रहा है कि बिजली की डिमांड में इजाफा होगा।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.97 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का भाव 23 प्रतिशत बढ़ा है। अडानी पावर के शेयरों का भाव 1 साल में 52 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, अडानी पावर का 52 वीक हाई 182.75 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 94.41 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 2.99 लाख करोड़ रुपये का है।
तीन साल में अडानी पावर के शेयरों की कीमतों में 289 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में अडानी पावर के शेयरों का भाव 793 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में अडानी ग्रुप के शेयरों ने पोजीशनल निवेशकों को 2601 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन