Bajaj Electricals Ltd share price jumped 10 percent company acquire this brand Bajaj Electricals ने इस कंपनी ब्रांड राइट्स को ₹141 करोड़ में खरीदा, शेयरों में 10% की तेजी, निवेशक खुश, Business Hindi News - Hindustan
More

Bajaj Electricals ने इस कंपनी ब्रांड राइट्स को ₹141 करोड़ में खरीदा, शेयरों में 10% की तेजी, निवेशक खुश

घरेलू शेयर बाजारों में जारी उठा-पटक के बीच आज मंगलवार को बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bajaj Electricals Ltd) के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह एक बड़ी खबर को माना जा रहा है।

Tue, 17 March 2026 12:37 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Bajaj Electricals ने इस कंपनी ब्रांड राइट्स को ₹141 करोड़ में खरीदा, शेयरों में 10% की तेजी, निवेशक खुश

घरेलू शेयर बाजारों में जारी उठा-पटक के बीच आज मंगलवार को बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bajaj Electricals Ltd) के शेयरों में 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह एक बड़ी खबर को माना जा रहा है। Bajaj Electricals Ltd ने बताया है कि उन्होंने मर्फी रिसर्ड्स के ब्रांड राइट्स का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने इस ब्रांड राइट्स को 141.40 करोड़ रुपये खरीदा है। इसकी घोषणा 17 मार्च को गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सीमेंट कंपनी का बिकने जा रहा 7.4% हिस्सा, खबर से शेयरों को खरीदने की होड़

इस डील के अनुसार कंपनी ने मर्फी रिचर्ड के इंटलेक्चुल प्रॉपर्टी और ब्रांड राइट्स का अधिग्रहण इंडिया के साथ-साथ कुछ सिलेक्टेड एशियन मार्केट्स के लिए किया है। यह एग्रीमेंट ऐसे समय में हुआ है जब दोनों कंपनियां पिछले दो दशक से इंडिया, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदिव में पार्टनरशिप में काम कर रहीं थी। बता दें, मर्फी रिचर्ड्स की शुरुआत 1936 में हुई थी। कंपनी घरेलू उपयोग में आने वाले प्रीमियम प्रोडक्ट्स को डिजाइन करती है।

शेयरों में 10% की तेजी

बीएसई में आज मंगलवार को यह स्टॉक 368.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत की तेजी के बाद 397.05 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से खुल गया है SME IPO, ग्रे मार्केट की मौजूदा स्थिति ने बढ़ाई टेंशन

शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन कैसा?

स्टॉक मार्केट में Bajaj Electricals Ltd की स्थिति अच्छी नहीं है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का 52 वीक हाई 710 रुपये और 52 वीक लो लेवल 341.70 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 4211.68 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:47वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

दो साल में Bajaj Electricals Ltd के शेयरों में 60 प्रतिशत और तीन साल में 63 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीते 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 59 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में भी कंपनी ने 112 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 205 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,