adani power became more valuable company market cap reached 3 93 lakh crore rupee अडानी ग्रुप में इस कंपनी की बादशाहत, मिला नंबर-01 का ताज, आज फिर से शेयरों में तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ग्रुप में इस कंपनी की बादशाहत, मिला नंबर-01 का ताज, आज फिर से शेयरों में तेजी

Adani Group Stocks: अडानी पावर अब समूह की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनी हो गई है। कंपनी का मार्केट कैप 3.93 लाख करोड़ रुपये के करीब आज मंगलवार को है। 

Tue, 21 April 2026 11:59 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी ग्रुप में इस कंपनी की बादशाहत, मिला नंबर-01 का ताज, आज फिर से शेयरों में तेजी

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप की कंपनियों में अब सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी के तौर पर अडानी पावर हो गई है। अडानी पोर्ट्स एंड SEZ का दूसरा नंबर हो गया है। इस बड़े बदलाव की वजह अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में उछाल है। सोमवार को अडानी पावर के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 13% की उछाल, किस वजह से आई तेजी

आज फिर से शेयरों में उछाल (Adani Power share price)

अडानी पावर के शेयरों की कीमतों में आज फिर से तेजी देखे को मिली है। बीएसई में अडानी पावर का शेयर 203.75 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 207.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 3.93 लाख करोड़ रुपये का है।

20 अप्रैल 2026 के डाटा के अनुसार अडानी ग्रुप की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनी अडानी पावर हो गई है। दूसरे नंबर पर अडानी पोर्ट्स है। जिसका मार्केट कैप 3.63 लाख करोड़ रुपये का है। अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 2.87 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3% चढ़ा इस ब्रोकरेज कंपनी का स्टॉक, Q4 नतीजों से गदगद निवेशक, एक्सपर्ट्स बुलिश

अडानी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये का है। वहीं, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का मार्केट कैप 1.51 लाख करोड़ रुपये का है। अम्बुजा सीमेंट का मार्केट कैप 1.12 लाख करोड़ रुपये का है। वहीं, अडानी टोटल गैस का मार्केट कैप 68 हजार करोड़ रुपये का है। बता दें, एसीसी, एनडीटीवी जैसी कंपनियों का नंबर नीचे है।

इस साल अडानी ग्रुप की कंपनियों का प्रदर्शन (Adani Group stocks performance)

2026 में अडानी पावर के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों का भाव 19.74 प्रतिशत बढ़ा है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का भाव 13.61 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में 7.89 प्रतिशत और अडानी टोटल गैस के शेयरों का भाव 5.43 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर इस साल अबतक 0.65 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

अडानी पावर के शेयरों की कीमतों में 13 दिन में 40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 7113% का रिटर्न, अब 10 हिस्सों में बंटने जा रहा है स्टॉक

किन कंपनियों के शेयरों में गिरावट

एसीसी के शेयरों में 2026 में अबतक 17.34 प्रतिशत, अम्बुजा सीमेंट के शेयरों में 18.54 प्रतिशत, AWL एग्री बिजनेस के शेयरों का भाव इस साल 21.63 प्रतिशत गिरा है। एनडीटीवी के शेयरों की कीमतों में 2026 में अबतक 16.99 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,