Multibagger Stock E2E Networks Ltd Stock going to split into 10 parts check details here 5 साल में 7113% का रिटर्न, अब 10 हिस्सों में बंटने जा रहा है स्टॉक, आज फोकस में शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

5 साल में 7113% का रिटर्न, अब 10 हिस्सों में बंटने जा रहा है स्टॉक, आज फोकस में शेयर

Stock Split News: E2E Networks Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी अपने स्टॉक को 10 हिस्सों में बांट रही है। 5 साल में कंपनी ने 7113% का रिटर्न दिया है। 

Tue, 21 April 2026 08:43 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 साल में 7113% का रिटर्न, अब 10 हिस्सों में बंटने जा रहा है स्टॉक, आज फोकस में शेयर

Stock Split News: आज 21 अप्रैल को E2E Networks Ltd के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनी ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। E2E Networks Ltd के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...

10 टुकड़ों में बंटने जा रहे है स्टॉक (E2E Networks Ltd Stock Split Updates)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान E2E Networks Ltd ने नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25% पर DA को बेसिक पे से मिलाना, अन्य भत्ता 3 गुना हो, पे कमिशन से बड़ी डिमांड

इस कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी? (E2E Networks Ltd Shareholdings)

E2E Networks Ltd में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के पास 18.45 प्रतिशत हिस्सा है। मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स के पास 39.45 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 60.47 प्रतिशत हिस्सा है।

शेयरों का प्रदर्शन शानदार? (E2E Networks Ltd Share performance)

सोमवार को बाजार के बंद होने के समय पर 3.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ E2E Networks Ltd के शेयर 2704.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.57 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 महीने में यह स्टॉक 19.57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस साल अबतक यह स्टॉक 35.30 प्रतिशत चढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO लाने की तैयारी में Razorpay, 7.5 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन : रिपोर्ट

E2E Networks Ltd के शेयरों का भाव एक साल में 49 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 3894.70 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1732.10 रुपये है। कंपनी का फ्री फ्लोट मार्केट कैप 2331.38 करोड़ रुपये का है।

5 साल में 7113% का रिटर्न

3 साल में E2E Networks Ltd के शेयरों की कीमतों में 1450 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में साल में यह स्टॉकक 7113 प्रतिशत चढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 दिन में 105% तक का रिटर्न, निवेशकों का पैसा दोगुना, शेयरों की मची है लूट

क्या करती है कंपनी? (E2E Networks Ltd details)

यह क्लाउड सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी ने 10,000 से अधिक ग्राहकों को अपनी सुविधाएं दी हैं। कंपनी के लिंकडिन पोस्ट के अनुसार Nividia के साथ भी इनकी साझेदारी है। बता दें, E2E Networks Ltd का आईपीओ 2018 में आया था। कंपनी एनएसई में लिस्टेड है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,