टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में 13% की उछाल, 16 महीने में किसी एक दिन में सबसे बड़ी, जानें वजह
tata group stock: आज मंगलवार को NELCO Ltd के शेयरों की कीमतों में 13% की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में बीते 16 महीने में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी उछाल है।

tata group stock: टाटा ग्रुप की कंपनी नेल्को लिमिटेड (NELCO Ltd) के शेयरों की कीमतों में आज 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीते 16 महीने में यह सबसे बड़ी तेजी है। NELCO Ltd के शेयरों में तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह चौथी तिमाही के नतीजे हैं। बता दें, टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।
दिसंबर 2024 के बाद सबसे अधिक की तेजी (NELCO Ltd q4 results)
बीएसई में आज NELCO Ltd के शेयर 678.15 रुपये के लेवल पर खुला है। कंपनी के शेयर 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 767.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। दिसंबर 2024 के बाद कंपनी के शेयरों में किसी एक दिन में यह सबसे अधिक उछाल है। बता दें, सोमवार को कंपनी के शेयरों में लगातार 5 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया था।
प्रॉफिट में आई कंपनी (NELCO Ltd dividend history)
NELCO Ltd ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल 1.1 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 4.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी का रेवन्यू मार्च तिमाही के दौरान 17.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.20 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 67.50 करोड़ रुपये रहा है।
NELCO Ltd ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।
कंपनी में प्रमोटर्स टाटा पावर की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। टाटा पावर कंपनी का प्रमोटर्स है। वहीं, Schlumberger Ltd के पास 3.8 प्रतिशत हिस्सा है। 6.9 लाख रिटेल निवेशकों के पास कंपनी के शेयर हैं।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (NELCO Ltd share performance)
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, एक साल के बाद यह स्टॉक 20.21 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 1161.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 502.40 रुपये है।
दो साल में NELCO Ltd के शेयरों की कीमतों में 0.49 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 38 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 299 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
पिछले 10 साल में NELCO Ltd के शेयरों का भाव 684 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन