Adani group block deal of 5750 crore rs sbi mutual fund picks stake from GQG detail here अडानी की कंपनी के बेचे गए ₹5750 करोड़ के शेयर, कौन बना खरीदार?, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी की कंपनी के बेचे गए ₹5750 करोड़ के शेयर, कौन बना खरीदार?

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स से खरीदी गई।

Fri, 5 June 2026 11:22 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी की कंपनी के बेचे गए ₹5750 करोड़ के शेयर, कौन बना खरीदार?

अमेरिका की दिग्गज निवेश कंपनी GQG पार्टनर्स ने लगभग 5,750 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील के जरिए अडानी ग्रुप की दो कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की है। यह पूरी हिस्सेदारी SBI म्यूचुअल फंड ने खरीद ली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर बेचे।

किस कंपनी के बिके कितने शेयर

इस डील के तहत अडानी एंटरप्राइजेज के 1.64 करोड़ शेयर 2,913.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए। इस तरह, डील की कुल वैल्यू लगभग 4,789 करोड़ रुपये रही। वहीं, GQG ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63.66 लाख शेयर 1,504.8 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 958 करोड़ रुपये थी। इन दोनों डील की कुल वैल्यू लगभग 5,747 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NSE आईपीओ से जुड़ा है 80 रुपये वाला शेयर, 9 दिन में 30% से ज्यादा उछला है भाव

यह हिस्सेदारी बिक्री अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले एक साल में आई जबरदस्त तेजी के बाद हुई है। बता दें कि वर्ष 2023 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद कई कंपनियों ने मजबूत वापसी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान, जुलाई की सैलरी में इन कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता फ्यूल लेकर आई मोदी सरकार, अब कम खर्च में दौड़ेगी गाड़ी

GQG Partners उन शुरुआती बड़े संस्थागत निवेशकों में शामिल था जिसने हिंडनबर्ग विवाद के बाद अडानी समूह पर भरोसा जताया था। बता दें कि हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अडानी समूह के शेयर बुरी तरह भरभरा गए थे। इस माहौल में अमेरिका की निवेश कंपनी ने अडानी समूह की विभिन्न कंपनियों में अरबों डॉलर का निवेश किया था, जिससे निवेशकों का भरोसा लौटाने में मदद मिली।

इसके बाद अडानी की कंपनियों ने कर्ज कम करने (डीलीवरेजिंग), कैश फ्लो को मजबूत करने और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। ग्रुप की कई कंपनियों ने अच्छी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की है जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट बिजनेस में काम का एक्जीक्यूशन मजबूत बना हुआ है। बहरहाल, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि GQG की यह हिस्सेदारी बिक्री मुनाफावसूली की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।

कंपनी के बारे में

अडानी एंटरप्राइजेज की बात करें तो इस ग्रुप की मुख्य कंपनी है। यह एयरपोर्ट, सड़क, ग्रीन हाइड्रोजन, डेटा सेंटर और माइनिंग सर्विस जैसे कई तरह के बिजनेस चलाती है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट-सेक्टर ट्रांसमिशन कंपनियों में से एक है और स्मार्ट मीटरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। अब सोमवार को दोनों कंपनियों के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,