DA or dearness allowance hike 2 percent arrear and salary hike in july detail here DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान, जुलाई की सैलरी में इन कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, Business Hindi News - Hindustan
More

DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान, जुलाई की सैलरी में इन कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर छमाही के लिए होगी। इससे पहले असम की नई सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

Fri, 5 June 2026 10:30 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान, जुलाई की सैलरी में इन कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों को अब साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार है। इस माहौल के बीच देश के अलग-अलग राज्य अपने कर्मचारियों के लिए भत्ते का ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में असम की नई सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी है।

कितना बढ़ा डीए?

असम में जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में DA और DR को मौजूदा 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। अब बढ़ी हुई दर का लाभ जून 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। इसका भुगतान जुलाई 2026 में होगा। इस फैसले से लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई के दौर में अतिरिक्त वित्तीय राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च तिमाही में 7.8% जीडीपी ग्रोथ, FY26 में शानदार रहा परफॉर्मेंस

बता दें कि फरवरी महीने में चुनाव से ठीक पहले असम सरकार ने अपने कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों की समीक्षा के लिए 8वें असम वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। इस फैसले का राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के घर के बजट, रिटायरमेंट प्लानिंग और लोन लेने की योग्यता पर सीधा असर पड़ सकता है। वेतन आयोग की अध्यक्षता पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुभाष चंद्र दास कर रहे हैं और इसमें सात अन्य सदस्य भी शामिल हैं। वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को भी इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। यह बढ़ोतरी जुलाई से दिसंबर छमाही के लिए होगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सरकार भत्ते में 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि पिछली छमाही यानी जनवरी से जून तक के लिए भत्ते में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, अब जुलाई से दिसंबर छमाही के लिए भत्ते में 3 पर्सेंट का इजाफा होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता फ्यूल लेकर आई मोदी सरकार, अब कम खर्च में दौड़ेगी गाड़ी
ये भी पढ़ें:NSE आईपीओ से जुड़ा है 80 रुपये वाला शेयर, 9 दिन में 30% से ज्यादा उछला है भाव

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48% हो गई जबकि खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 4.20% तक पहुंच गई। खाने-पीने की चीजों (दूध, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान), बिजली और ईंधन (CNG, डीजल और पेट्रोल) की बढ़ती कीमतें घरों के बजट पर दबाव डाल रही हैं। ऐसे में DA में बदलाव से महंगाई की मार झेल रहे मध्यम-वर्गीय परिवारों, कम आय वाले समूहों और रोजाना सफर करने वालों को काफी राहत मिल सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,