Adani Group and Embraer Will Sign MoU to Assembel Plane in india reports अडानी ग्रुप अब बनाएगा जहाज, 27 जनवरी को साइन होगा MoU : रिपोर्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ग्रुप अब बनाएगा जहाज, 27 जनवरी को साइन होगा MoU : रिपोर्ट

अडानी ग्रुप और ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर अगले हफ्ते बड़ा समझौता करने जा रहे हैं। दोनों कंपनियों मिलकर भारत में नागरिक विमानों (सिविल एयरक्राफ्ट) के लिए एक 'फाइनल असेंबली लाइन' (विमानों को जोड़ने और तैयार करने की यूनिट) स्थापित करेंगी।

Sun, 25 Jan 2026 07:17 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
अडानी ग्रुप अब बनाएगा जहाज, 27 जनवरी को साइन होगा MoU : रिपोर्ट

रोड से लेकर पोर्ट तक काम करने वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) अब जहाज बनाएगा। रिपोरर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप और ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर अगले हफ्ते बड़ा समझौता करने जा रहे हैं। दोनों कंपनियों मिलकर भारत में नागरिक विमानों (सिविल एयरक्राफ्ट) के लिए एक 'फाइनल असेंबली लाइन' (विमानों को जोड़ने और तैयार करने की यूनिट) स्थापित करेंगी। बता दें, देश के अंदर एयरोस्पेस इंडस्ट्री तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। देश में कई नए एयरपोर्ट बने हैं। ऐसे में इस फैसले को भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के लिहाज से काफी बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर एविएशन मार्केट में से एक है। एयरलाइंस द्वारा बेड़े का विस्तार करने और नए हवाई अड्डों के निर्माण के कारण हवाई यातायात की मांग लगातार बढ़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 100% भरा IPO, ग्रे मार्केट ने बढ़ाई टेंशन, दांव लगाने का एक और मौका

27 जनवरी को साइन होगा MoU

सूत्रों के अनुसार, अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एम्ब्रेयर के अधिकारियों द्वारा 27 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में सिविल एविएशन मंत्री के राममोहन नायडू की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में एम्ब्रेयर जेट बनाने के लिए 'फाइनल असेंबली लाइन' (एफएएल) स्थापित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में कौन सी कंपनी के शेयर हुए IN और OUT, देखें लिस्ट

प्लेन के पार्ट्स भी बना सकता है अडानी ग्रुप

एम्ब्रेयर 150 सीटों तक की क्षमता वाले कॉमर्शियल जेट बनाती है। इस साझेदारी के साथ, अडानी समूह भारत में विमान निर्माण के क्षेत्र में कदम रखेगा। समूह की पहले से ही भारतीय एविएशन (हवाई अड्डा संचालन आदि) में मजबूत पकड़ है। एक सूत्र ने बताया कि एफएएल के ऑपरेशन में आने के बाद, अडानी समूह द्वारा विमान के पुर्जों का निर्माण भी शुरू करने की संभावना है। दोनों कंपनियों द्वारा मीडिया को भेजे गए आमंत्रण में इसे भारत के नागर विमानन 'मेक इन इंडिया' यात्रा का एक ऐतिहासिक घटनाक्रम बताया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,