Adani Green Energy Ltd Share price can jump 33 percent expert bullish 33% चढ़ सकता है अडानी ग्रुप का यह स्टॉक, आज 9% उछला दाम, एक्सपर्ट बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

33% चढ़ सकता है अडानी ग्रुप का यह स्टॉक, आज 9% उछला दाम, एक्सपर्ट बुलिश

Adani Green Energy Ltd target Price: शुक्रवार का दिन अडानी ग्रुप की कंपनियों के नाम रहा है। इसमें भी एक कंपनी ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। हम बात कर रहे हैं अडानी ग्रीन एनर्जी की। शुक्रवार को इस शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली।

Fri, 19 Sep 2025 05:46 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
33% चढ़ सकता है अडानी ग्रुप का यह स्टॉक, आज 9% उछला दाम, एक्सपर्ट बुलिश

Adani Green Energy Ltd target Price: शुक्रवार का दिन अडानी ग्रुप की कंपनियों के नाम रहा है। इसमें भी एक कंपनी ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। हम बात कर रहे हैं अडानी ग्रीन एनर्जी की। शुक्रवार को इस शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। जिसके बाद दिन में यह स्टॉक 1070.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के क्लोजिंग के टाईम पर अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1031.10 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बता दें, अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी के पीछे सेबी की तरफ से अडानी ग्रुप को मिला क्लीन चिट है।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की तरफ से लगाए गए आरोपों पर सेबी ने गौतम अडानी, उनके भाई राजेश अडानी और अन्य अडानी ग्रुप से जुड़े लोगों को क्लीन चिट दी है। मार्केट रेगुलेटर ने कहा कि लगाए गए आरोपों से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंवस्टमेंट ‘गुरु’ ने बेच दिए रिलायंस के शेयर, अडानी की इस कंपनी पर बड़ा दांव

33% की तेजी की उम्मीद

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भले ही आज 9 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी यह स्टॉक जनवरी 2023 के उच्चतम स्तर से 63 प्रतिशत के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों के लिए 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि 33 प्रतिशत अधिक है।

ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि अडानी ग्रीन एनर्जी की क्षमता वित्त वर्ष 2025 के 14 गीगावाट से बढ़कर वित्त वर्ष 2030 में यह बढ़कर 50 गीगावाट पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने में 41% की तेजी, आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, कीमत 200 रुपये से कम

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

अडानी ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 713 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 60 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में अडानी ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 446 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,