Investment grur Chris Woods sell reliance industries share इंवस्टमेंट ‘गुरु’ ने बेच दिए रिलायंस के शेयर, अडानी की इस कंपनी पर बड़ा दांव, देखें पूरा पोर्टफोलियो, Business Hindi News - Hindustan
More

इंवस्टमेंट ‘गुरु’ ने बेच दिए रिलायंस के शेयर, अडानी की इस कंपनी पर बड़ा दांव, देखें पूरा पोर्टफोलियो

ब्रोकरेज हाउस जेफरीज से जुड़े हुए इंवेस्टमेंट ‘गुरु’ क्रिस वुड्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को बेच दिया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस वुड्स ने इस साल 15 प्रतिशत का रिटर्न देने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को बेचा है।

Fri, 19 Sep 2025 04:44 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इंवस्टमेंट ‘गुरु’ ने बेच दिए रिलायंस के शेयर, अडानी की इस कंपनी पर बड़ा दांव, देखें पूरा पोर्टफोलियो

ब्रोकरेज हाउस जेफरीज से जुड़े हुए इंवेस्टमेंट ‘गुरु’ क्रिस वुड्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को बेच दिया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस वुड्स ने इस साल 15 प्रतिशत का रिटर्न देने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को बेचा है। उन्होंने अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी अम्बुजा सीमेंट शेयरों को खरीदा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा वुड्स ने एक्सिस बैंक के अपने हिस्सेदारी को भी बेच दिया है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, आरईसी और जेएसडब्ल्यू एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

क्रिस वुड्स ने अम्बुजा सीमेंट पर ऐसे समय में दांव लगाया है जब जीएसटी काउंसिल ने सीमेंट पर 28 प्रतिशत लगने वाले जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। जीएसटी काउंसिल का यह फैसला 22 सितंबर से लागू हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने में 41% की तेजी, आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, कीमत 200 रुपये से कम

कौन हैं क्रिस वुड्स

चर्चित ब्रोकरेज हाउस क्रिसटोफर वुड्स जेफरिज के इक्विटी स्ट्रेटजी के ग्लोबल हेड हैं। क्रिस ने अपने सप्ताहिक न्यूज लेटर में इस बदलाव की जानकारी जरूर दी है। लेकिन उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया है। क्रिस वुड्स ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में जियो के आईपीओ का ऐलान किया गया है। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने एआई पर फोकस करते हुए नई सब्सिडियरी का भी ऐलान किया है। बता दें, अम्बुजा सीमेंट क्रिस वुड्स के पोर्टफोलियो में दूसरी अडानी ग्रुप की कंपनी है। इससे पहले उन्होंने अडानी पोर्ट्स में निवेश किया था। जिसका उनके भारत के पोर्टफोलियो का 6 प्रतिशत हिस्सा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO से अबतक मिल चुका है 12 गुना रिटर्न, फिर आज ऐसा क्या हुआ कि 6% टूटा भाव

पोर्टफोलियो में ये कंपनियां भी

क्रिस वुड्स की जिन अन्य कंपनियों में होल्डिंग है उसमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एसबीआई लाइफ, डीएलएफ, इटरनल, भारती एयरटेल, इक्सिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, लेमन ट्री होटल सहित अन्य में हिस्सेदारी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,