Ashok Leyland Share Price hit record high today with gives 41 percent return in just 6 months 6 महीने में 41% की तेजी, आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, कीमत 200 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

6 महीने में 41% की तेजी, आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, कीमत 200 रुपये से कम

Ashok Leyland Share Price: कॉमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड के शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज शुक्रवार को देखने को मिली है।

Fri, 19 Sep 2025 02:31 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
6 महीने में 41% की तेजी, आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भाव, कीमत 200 रुपये से कम

Ashok Leyland Share Price: कॉमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड के शेयरों में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज शुक्रवार को देखने को मिली है। एक तरफ जहां घरेलू स्टॉक मार्केट संघर्ष कर रहा है तो वहीं अशोक लेलैंड के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 142.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। यह अशोक लेलैंड के शेयरों का नया रिकॉर्ड हाई है। बता दें, सितंबर के महीने में इस कॉमशर्यिल व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO से अबतक मिल चुका है 12 गुना रिटर्न, फिर आज ऐसा क्या हुआ कि 6% टूटा भाव

5000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

अशोक लैलेंड ने इसी हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वो अगले 10 साल में 5000 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेंगे। कंपनी इसका उपयोग अगली जनरेशन के ऑटोमोटिव और नॉन ऑटोमोटिव एप्लिकेशंस और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए करेगी।

6 महीने में 40% चढ़ा शेयर

बीते 6 महीने में अशोक लेलैंड के शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी का शेयर 101 रुपये से बढ़कर 142 रुपये के पार पहुंच गया है। अप्रैल के महीने में कंपनी के शेयरों में सबसे अधिक 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।

जून क्वार्टर कंपनी के लिए रहा अच्छा

अशोक लेलैंड के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8725 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 8598 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू 1.5 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 594 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 13.4 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसी कंपनी का नेट प्रॉफिट 525 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,