Adani enterprises block deal gqg partners sells stake to sbi mutual fund share and other detail here US फर्म ने अडानी की कंपनी के 58.92 लाख शेयर बेचे, SBI म्यूचुअल फंड ने की शॉपिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

US फर्म ने अडानी की कंपनी के 58.92 लाख शेयर बेचे, SBI म्यूचुअल फंड ने की शॉपिंग

राजीव जैन समर्थित GQG पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड के माध्यम से कुल 58,92,423 शेयर बेचे। इस ट्रांजैक्शन के बाद अडानी एंटरप्राइजेज में GQG पार्टनर्स की हिस्सेदारी घटकर 1.14 प्रतिशत रह गई है।

Thu, 14 May 2026 09:17 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
US फर्म ने अडानी की कंपनी के 58.92 लाख शेयर बेचे, SBI म्यूचुअल फंड ने की शॉपिंग

अमेरिकी निवेश कंपनी GQG पार्टनर्स ने गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 58.92 लाख शेयर 1,435 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध बल्क डील के आंकड़ों के अनुसार, राजीव जैन समर्थित GQG पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई GQG पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड के माध्यम से कुल 58,92,423 शेयर बेचे। इन शेयरों की बिक्री 2,435.60 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर की गई, जिससे कुल ट्रांजैक्शन प्राइस 1,435.16 करोड़ रुपये रहा। इस ट्रांजैक्शन के बाद अडानी एंटरप्राइजेज में GQG पार्टनर्स की हिस्सेदारी घटकर 1.14 प्रतिशत रह गई है, जो पहले 1.59 प्रतिशत थी।

SBI म्यूचुअल फंड ने की खरीदारी

एक्सचेंज डेटा के अनुसार SBI म्यूचुअल फंड ने ये शेयर औसतन ₹2,435.6 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। मार्च 2026 तक GQG पार्टनर्स के पास अडानी एंटरप्राइजेज में लगभग 4% हिस्सेदारी थी। इससे पहले दिसंबर में SBI म्यूचुअल फंड ने अडानी एंटरप्राइजेज के ₹25,000 करोड़ के राइट्स इश्यू में हिस्सा लिया था। मार्च 2023 में GQG ने औसतन ₹1408.25 प्रति शेयर की कीमत पर 2.42 करोड़ शेयर खरीदे थे।

प्रमोटर की कितनी हिस्सेदारी?

आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 73.97% से बढ़कर 74.67% हो गई। इस बीच, FII/FPI की हिस्सेदारी 11.64% से घटकर 10.80% रह गई। हालांकि, इस श्रेणी में निवेशकों की संख्या बढ़कर 551 हो गई है। म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी में भी प्रतिशत के हिसाब से थोड़ी गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर संस्थागत हिस्सेदारी घटकर 17.50% रह गई। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की बात करें तो NSE पर ₹2,719 प्रति शेयर पर बंद हुए। इस साल अब तक इस शेयर में 20% से ज़्यादा की बढ़त हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे कर्मचारियों के बराबर की सैलरी? इन सरकारी वर्कर्स की 8वें वेतन आयोग पर नजर

अडानी एयरपोर्ट की बड़ी डील

इस बीच, अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडयरी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी कंपनी आईएचजी होटल्स एंड रिजार्ट्स के साथ पांच होटल के विकास के लिए समझौता करने की घोषणा की। ये होटल मुंबई, नवी मुंबई और अहमदाबाद सहित प्रमुख हवाई अड्डों के आसपास और तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इस समझौते के तहत अलग-अलग जगहों पर कई ब्रांड के करीब 1,500 कमरे जोड़े जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने पर सरकार का एक और बड़ा फैसला, PM मोदी ने नहीं खरीदने को की थी अपील
ये भी पढ़ें:आरबीआई का NBFCs पर बड़ा एक्शन, एक साथ 150 कंपनियों के रजिस्ट्रेशन को किया रद्द

इस करार के साथ आईएचजी का लक्जरी ब्रांड 'किम्पटन होटल्स एंड रेस्तरां' पहली बार भारतीय बाजार में प्रवेश करेगा। इस समझौते के तहत जयपुर, मंगलूर, तिरुवनंतपुरम और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में होटल विकसित किए जाएंगे। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड वर्तमान में मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, मंगलूर और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों का संचालन करती है। फिलहाल आईएचजी भारत में छह ब्रांड के तहत 52 होटल संचालित कर रही है और अगले तीन से पांच वर्षों में 98 नए होटल खोलने की योजना है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,