adani becomes india s richest person snatching crown of asia s no 1 billionaire from ambani अडानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी से छीना एशिया नंबर-1 अरबपति का भी ताज, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी से छीना एशिया नंबर-1 अरबपति का भी ताज

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब न तो भारत के सबसे रईस शख्स रहे और न ही एशिया के। उन्हें अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने पछाड़ कर उनके सिर यह ताज छीन लिया है।

Fri, 17 April 2026 06:40 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, अंबानी से छीना एशिया नंबर-1 अरबपति का भी ताज

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी से अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने उनके सिर से एशिया और भारत के सबसे बड़े रईस शख्स का ताज छीन लिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को गौतम अडानी पर डॉलर की बारिश हुई। उनकी संपत्ति 3.56 अरब डॉलर बढ़कर 92.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई। जबकि, मुकेश अंबानी का नेटवर्थ अडानी से कम 90.8 अरब डॉलर रह गया। अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं और अंबानी 20वें पोजीशन पर खिसक गए हैं।

अडानी ने अंबानी को कैसे पछाड़ा

अडानी और अंबानी के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों के शेयरों से आता है। गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयर उछाल के साथ बंद हुए। इसका असर अडानी के नेटवर्थ पर पड़ा। अडानी ग्रुप के शेयरों में अडानी पोर्ट्स 2.20 पर्सेंट उछला, अडानी ग्रीन में 2.44 प्रतिशत की तेजी रही।

अडानी एंटरप्राइजेज 3.06%, अडानी एनर्जी 4.86%, अडानी पावर 5.84% उछला। इसी तरह अडानी ग्रुप के अन्य शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.13 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई।

गुरुवार को अंबानी संपत्ति में केवल 76.7 मिलियन डॉलर का ही इजाफा हुआ। दूसरी ओर अडानी की संपत्ति में 3.56 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और अडानी को कुल नेटवर्थ अंबानी के नेटवर्थ से ज्यादा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंद होने जा रही थी शू कंपनी, फिर चला AI का जादू, शेयर एक दिन में 876% उछले

अरबपतियों के टॉप-10 लिस्ट में भी उथल-पुथल

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में अब कुल 6 लोग 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं। लैरी एलिसन की संपत्ति में गुरुवार को भारी इजाफा हुआ। उनका नेटवर्थ 8.46 अरब डॉलर उछला है। अब इस क्लब में सबसे ऊपर और दुनिया सबसे अमीर एलन मस्क है। इनके बाद लैरी पेज, जेफ बजोस, सर्गी ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग और लैरी एलिसन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PPF में ₹12000 महीने की बचत आपको बना सकती है करोड़पति, जानें इसके फायदे

दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन हैं

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में सबसे ऊपर 656 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क हैं। लैरी पेज के पास 286 अरब डॉल कर संपत्ति है। जेफ बेजोस 269 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर सर्गी ब्रिन हैं। इनका नेटवर्थ 266 अरब डॉलर है। मार्क जुकरबर्ग 5वें नंबर पर हैं और इनके पास कुल 239 अरब डॉलर की संपत्ति है। लैरी एलिसन 230 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस की कमी की खबरों पर सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, आज के रेट भी चेक करें

टॉप-10 अरबपतियों में माइकल डेल ने 5.19 अरब डॉलर की छलांग लगाकर 7वां स्थान हासिल किया है। इनका नेटवर्थ अब 170 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। जेनसेंग हुआंग 164 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं। बर्नार्ड अरनाल्ट 164 अरब डॉलर के साथ 9वें और जिम वॉल्टन 150 अरब डॉलर के साथ 10वें पोजीशन पर हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,