ai magic a shoe company on the brink of closure sees its shares skyrocket 876 in a single day बंद होने जा रही थी शू कंपनी, फिर चला AI का ऐसा जादू कि शेयर एक दिन में 876% उछल गए, Business Hindi News - Hindustan
More

बंद होने जा रही थी शू कंपनी, फिर चला AI का ऐसा जादू कि शेयर एक दिन में 876% उछल गए

ईको-फ्रेंडली जूतों से AI इंफ्रास्ट्रक्चर तक ऑलबर्ड्स इंक का बड़ा यू-टर्न ने उसके शेयरों में जान फूंक दी। कंपनी के शेयर एक झटके में 10 गुना तक बढ़ गए। इस पूरी घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि मौजूदा मार्केट में AI शब्द ही निवेशकों के लिए बड़ा ट्रिगर बन चुका है।

Thu, 16 April 2026 08:44 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
बंद होने जा रही थी शू कंपनी, फिर चला AI का ऐसा जादू कि शेयर एक दिन में 876% उछल गए

कभी ईको-फ्रेंडली जूतों के लिए मशहूर रही ऑलबर्ड्स इंक ने 31 मार्च को ऐलान किया था कि वह अपना कारोबार बंद कर अपनी सभी एसेट्स महज 39 मिलियन डॉलर में बेच देगी, लेकिन कुछ ही दिनों में कहानी पूरी तरह बदल गई। कंपनी ने अब शटडाउन प्लान कैंसिल कर AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में उतरने का फैसला किया है और खुद को NewBird Inc. के रूप में रीब्रांड करने का ऐलान किया है।

AI प्लान आते ही शेयर बना तूफान

फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के मुताबिक कंपनी के इस यू-टर्न का असर शेयर मार्केट में तुरंत दिखा। मंगलवार को 2.49 डॉलर पर बंद हुआ, शेयर बुधवार को कुछ ही मिनटों में करीब 10 गुना तक उछल गया और 24.31 डॉलर के इंट्राडे हाई को टच कर गया। यह करीब 876% की जबरदस्त तेजी थी। हालांकि, बाद में इस स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद शेयर 582% की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक ही दिन में कंपनी की मार्केट वैल्यू में 120 मिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम 172% तक बढ़े, क्या भारत में चुनाव के बाद आएगी आफत

जूते बनाने वाली कंपनी का AI से कोई सीधा संबंध नहीं था

दिलचस्प बात यह है कि जूते बनाने वाली कंपनी का AI से कोई सीधा संबंध नहीं था, फिर भी निवेशकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। सीएनबीसी टीवी 18 के मुताबिक नई रणनीति के तहत कंपनी करीब 50 मिलियन डॉलर का कर्ज जुटाने की योजना बना रही है, जिसे बाद में शेयर में बदला जा सकेगा। इस फंड से कंपनी कंप्यूटर हार्डवेयर खरीदेगी और खुद को GPU-as-a-Service और AI-नेटिव क्लाउड सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में स्थापित करने की कोशिश करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट आज चढ़ेगा या गिरेगा? क्या कह रहे गिफ्ट निफ्टी के संकेत

क्या बाजार में बन रहा है ‘AI बबल’?

मार्केट एक्सपर्ट्स इस तेजी को लेकर सतर्क हैं। मिलर टैबक के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट मैट मेले का मानना है कि तेजी के माहौल में ऐसी मूवमेंट्स चौंकाने वाली नहीं हैं, लेकिन निवेशकों को सावधान रहना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5000 से अधिक बैंक कर्मचारियों की गई नौकरी, बोनस के मौसम में छंटनी

मेमे स्टॉक ट्रेंड ने भी दी रफ्तार

इस उछाल में रिटेल निवेशकों की बड़ी भूमिका रही। राउंडहिल इन्वेस्टमेंट के मेमे-स्टॉक ETF ने भी शुरुआती कारोबार में इस शेयर में खरीदारी की। कंपनी के सीईओ डेव माजा के मुताबिक, अचानक बढ़ती ट्रेडिंग वॉल्यूम, वोलैटिलिटी और रिटेल सेंटिमेंट ऐसे ही मौके होते हैं जिन्हें उनका ETF कैप्चर करता है।

IPO से अब तक कैसा रहा सफर

ऑलबर्ड्स इंक ने 2021 में IPO के दौरान वॉल स्ट्रीट पर धूम मचाई थी। उस समय कम ब्याज दरों के चलते इसका वैल्यूएशन 4 अरब डॉलर तक पहुंच गया था,लेकिन समय के साथ कंपनी का प्रदर्शन कमजोर होता गया और हाल ही में इसकी वैल्यू गिरकर करीब 22 मिलियन डॉलर रह गई थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,