saving rs 12000 per month in a PPF can make you a crorepati and what other benefits does it offer PPF में ₹12000 महीने की बचत आपको बना सकती है करोड़पति, और क्या-क्या हैं फायदे, Business Hindi News - Hindustan
More

PPF में ₹12000 महीने की बचत आपको बना सकती है करोड़पति, और क्या-क्या हैं फायदे

PPF Interest Rate and Benefits: PPF उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जो कम जोखिम, गारंटीड रिटर्न और टैक्स बचत चाहते हैं। लंबी अवधि तक रेगुलर मंथली इन्वेस्टमेंट करके आप बड़ा फंड बना सकते हैं। बस ध्यान रखें कि हर महीने की 5 तारीख से पहले पैसा जमा करें, ताकि पूरे महीने का ब्याज मिल सके।

Thu, 16 April 2026 11:26 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
PPF में ₹12000 महीने की बचत आपको बना सकती है करोड़पति, और क्या-क्या हैं फायदे

अगर आप कम रिस्क लेना चाहते हैं। इसके साथ गारंटीड रिटर्न और टैक्स छूट भी तो आपके लिए सरकार स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेहतर ऑप्शन है। वैसे तो PPF में पैसे जमा करने की अवधि 15 साल होती है, जिसे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है। यह रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड बनाने का बेहतरीन साधन है।

PPF में कम से कम कितना कर सकते हैं निवेश

एक व्यक्ति PPF खाते में सालाना कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख का निवेश कर सकता है। फिलहाल PPF पर सरकार 7.10% प्रति वर्ष की ब्याज दर दे रही है। PPF में ब्याज की गणना सालाना चक्रवृद्धि होती है, यानी ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के भाव में तेजी, जंग खत्म होने की उम्मीद के बीच खरीदें या करें इंतजार
ये भी पढ़ें:5000 से अधिक बैंक कर्मचारियों की गई नौकरी, बोनस के मौसम में छंटनी

₹12,000 महीने की बचत कैसे बनाएगा करोड़पति

अगर आप हर महीने ₹12,000 ( यानी सालाना ₹1.44 लाख) जमा करते हैं, तो पीपीएफ में 15 साल में मैच्योरिटी वैल्यू लगभग ₹39.05 लाख होगी। इसमें आपका कुल निवेश ₹21.6 लाख और ब्याज ₹17.45 लाख होगा। अगर आप 20 साल तक इन्वेस्टमेंट जारी रखते हैं तो फंड लगभग ₹64 लाख और 25 साल में लगभग करीब ₹ 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।

अगर 10000 रुपये महीना बचाएं तो कितना मिलेगा

अगर आप हर महीने ₹10,000 (सालाना ₹1.2 लाख) बचाकर इन्वेस्ट करते हैं तो 5 साल में आपको करीब ₹32.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें से ₹18 लाख आपका इन्वेस्टमेंट होगा और ₹14.5 लाख ब्याज का होगा। वहीं अगर 5 साल एक्सटेंशन लेकर 20 साल तक पैसा जमा करते हैं तो में आपको ₹53.2 लाख मिलेंगे और 25 साल में ₹82.4 लाख।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर ₹18 और डीजल पर ₹35 का हो रहा तेल कंपनियों को नुकसान, क्या बढ़ेगा रेट?

पीपीएफ में ₹5,000 महीना जमा करने पर कितना मिलेगा

अगर आप हर महीने ₹5,000 (सालाना ₹60,000) 7.10% ब्याज पर लगाते हैं, तो 15 साल में आपको लगभग ₹16.2 लाख मिलेंगे। इसमें आपका कुल इन्वेस्टमेंट ₹9 लाख होगा और ब्याज का लगभग ₹7.2 लाख। अगर आप इसे 5 साल और बढ़ा दें यानी कुल 20 साल तक जमा करते रहेंगे तो आपको ₹26.6 लाख मिलेंगे। अगर 25 साल तक जमा करेंगे तो आपके हाथ में ₹41.2 लाख होंगे, जिसमें ब्याज अकेले ₹26.2 लाख से अधिक होगा।

पीपीएफ में ब्याज कैसे मिलता है

PPF में ब्याज हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच सबसे कम बैलेंस पर लगाया जाता है। इसलिए अधिक ब्याज पाने के लिए हर महीने की 5 तारीख से पहले अपने अकाउंट में पैसा जमा कर देना चाहिए। आप 12 मासिक किस्तों में या एकमुश्त (लंप-सम) जमा कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के भाव में तेजी, जंग खत्म होने की उम्मीद के बीच खरीदें या करें इंतजार

पीपीएफ योजना टैक्स छूट

PPF टैक्स के मामले में सबसे फायदेमंद योजना है, क्योंकि यह EEE (एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट) श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि PPF में जमा अधिकतम ₹1.5 लाख धारा 80C के तहत टैक्स-फ्री है। इसके अलावा खाते में मिला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री है। 15 साल बाद मिलने वाली फुल मैच्योरिटी की रकम पर कोई टैक्स नहीं लगता।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,