this week three companies will trade ex bonus check record date here इस हफ्ते तीन कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट, Business Hindi News - Hindustan
More

इस हफ्ते तीन कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। इन तीन कंपनियों की लिस्ट में क्यूपिड लिमिटेड भी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना बोनस शेयर दे रही है।

Sun, 8 March 2026 02:11 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस हफ्ते तीन कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। इन तीन कंपनियों की लिस्ट में क्यूपिड लिमिटेड भी है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना बोनस शेयर दे रही है।

1-Frontier Springs Ltd

कंपनी पहली बार बोनस शेयर देने जा रही है। Frontier Springs Ltd की तरफ से एक शेयर पर दो शेयर बोनस के तौर पर बांटा जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी ने 13 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन एक शेयर रहेंगे उन्हें एक पर दो शेयर फ्री मिलेंगे।

शुक्रवार को बाजार में कंपनी के शेयर मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 1.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 4337.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 115 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1488 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतें

2- Macfos Ltd

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 939 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 10 मार्च की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, यह कंपनी भी पहली बार बोनस शेयर दे रही है।

पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 466 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार के नए धुरंधर हैं डिफेंस स्टॉक, क्या ले पाएंगे TCS, इंफोसिस की जगह?

3- Cupid Ltd

कंपनी एक शेयर पर 4 शेयर बोनस दे रही है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 9 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का भाव 0.79 प्रतिशत की गिरावट के बाद 402 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

बीते 6 महीने में Cupid Ltd के शेयरों की कीमतों में 129 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 497 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों 2975 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 3696 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,