Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के भाव फिर आसमान पर, शादियों के सीजन में झटका
Aaj Ka Sone Ka Bhav: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 159910 और कोलकाता में 159700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई 160370 और लखनऊ में 159950 रुपये। इंदौर में 160080 रुपये है। जबकि, जयपुर में 159890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate 23 Feb.: सोने के जेवर खरीदने वालों के लिए आज की खबर मायूस करने वाली है। शादियों के सीजन के बीच बड़ा झटका लगा है। आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 2800 रुपये उछलकर 160210 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया है।
कहां किस रेट पर बिक रहा सोना
अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 159910 और कोलकाता में 159700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई 160370 रुपये और लखनऊ में 159950 रुपये। इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 160080 रुपये है। जबकि, जयपुर में 159890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने के भाव में तेजी की बड़ी वजह डॉलर में कमजोरी और ट्रंप टैरिफ को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट का झटका माना जा रहा है।
आईबीजेए रेट्स: 18 से 24 कैरेट के दाम
अगर IBJA द्वारा जारी आज 23 फरवरी के रेट्स की बात करें तो गोल्ड 999 के भाव में शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में 3362 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 158428 रुपये पर पहुंच गया है। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 17693 रुपये ही सस्ता रह गया है। जीएसटी समेत सोना आज 163180 रुपये पर पहुंच गया है।
22 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी के साथा 149473 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड जीएसटी के साथ 122385 रुपये पहुंच गया है। शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 999 बिना जीएसटी 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।
गोल्ड-सिल्वर के रेट कैसे तय होते हैं और शहर-शहर अलग क्यों होते हैं?
1) अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होता है बेस प्राइस
सोना-चांदी ग्लोबल कमोडिटी हैं। इनके दाम लंदन (LBMA) और न्यूयॉर्क (COMEX) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से तय होते हैं।
भारत में कीमत = अंतरराष्ट्रीय कीमत + डॉलर-रुपया (USD/INR) रेट
अगर डॉलर मजबूत या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में दाम बढ़ जाते हैं।
डिमांड-सप्लाई, ब्याज दर, महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव जैसी चीजें भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।
2) भारत में अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?
शहरों में अंतर के मुख्य कारण
GST और लोकल टैक्स/चार्ज: GST समान है, लेकिन स्थानीय हैंडलिंग और अन्य खर्च अलग हो सकते हैं।
ट्रांसपोर्ट व इंश्योरेंस लागत: दूर के शहरों में सप्लाई खर्च ज्यादा।
डिमांड-सप्लाई: शादी-सीजन या त्योहारों में ज्यादा मांग वाले शहरों में दाम थोड़ा ऊंचा।
ज्वेलर्स का मार्जिन: हर सर्राफा बाजार का अपना प्रीमियम/मार्जिन होता है।
मेकिंग चार्ज (आभूषण में): डिजाइन और शहर के अनुसार अलग-अलग।
सरल शब्दों में कहें तो बेस रेट देशभर में लगभग एक जैसा होता है, लेकिन लोकल खर्च + मांग + ज्वेलर मार्जिन के कारण शहर-शहर थोड़ा फर्क दिखता है।




साइन इन