gold silver price surge today impact of US Iran tension Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, अमेरिका-ईरान टेंशन का असर, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, अमेरिका-ईरान टेंशन का असर

Gold Silver Rate Today 20 Feb: एमसीएक्स पर चांदी के भाव आज 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,43,874 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। वहीं, सोने की कीमतों में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 0.2 प्रतिशत चढ़कर 1,55,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। 

Fri, 20 Feb 2026 09:49 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, अमेरिका-ईरान टेंशन का असर

Gold Silver Rate Today 20 Feb: एमसीएक्स पर चांदी के भाव आज 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,43,874 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। वहीं, सोने की कीमतों में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 0.2 प्रतिशत चढ़कर 1,55,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत के लिए केवल 10 से 15 दिनों का समय तय किया है। उनकी इस टिप्पणी के बाद तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि अमेरिका ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। विश्लेषकों का मानना है कि यह 2003 के इराक युद्ध से पहले की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.29 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट गोल्ड भी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,995.91 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.3 प्रतिशत की तेजी रही। चीन, हांगकांग, सिंगापुर और ताइवान में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारान कारोबार पतला रहा, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चांदी ने लगाई ₹8432 की छलांग, अब इतना हुआ 10 ग्राम के सिक्के का भाव
ये भी पढ़ें:सोने के भाव में बड़ा बदलाव, अब इतने रुपये का हो गया 10 ग्राम गोल्ड

एक्सचेंजों ने हटाया अतिरिक्त मार्जिन

निवेशकों के लिए एक राहत की खबर यह भी है कि एमसीएक्स और एनएसई दोनों ने कीमती धातुओं पर लगाई गई अतिरिक्त मार्जिन को वापस ले लिया है। गुरुवार से प्रभावी इस फैसले के तहत गोल्ड फ्यूचर्स पर 3 प्रतिशत और सिल्वर फ्यूचर्स पर 7 प्रतिशत का अतिरिक्त मार्जिन खत्म कर दिया गया है।

डॉलर की मजबूती ने रोकी रफ्तार

हालांकि, कीमती धातुओं में तेजी को अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने कुछ हद तक रोका है। डॉलर इंडेक्स एक महीने के हाई के करीब पहुंच गया है, जिससे सोने की मांग प्रभावित हो रही है। डॉलर के मजबूत होने का मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हो जाता है। डॉलर में यह मजबूती अमेरिका के बेहतर आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत के कारण आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी की आज कैसी रहेगी चाल, देखें इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हाल

विशेषज्ञों की राय: कहां करें निवेश?

ऑगमॉन्ट की रेनिशा चैनानी के अनुसार, चांदी अपने सपोर्ट जोन 70-90 डॉलर (2,25,000 रुपये) से उबरकर अब 85 डॉलर (2,68,000 रुपये) और 90 डॉलर (2,85,000 रुपये) के रेजिस्टेंस स्तर की ओर बढ़ रही है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में चांदी में तेजी पर बिक्री और गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाना बेहतर रहेगा। वहीं, सोने के लिए उनका कहना है कि यह 4,850 डॉलर (1,50,000 रुपये) के सपोर्ट से उबरकर 5,100 डॉलर (1,60,000 रुपये) के रेजिस्टेंस की ओर बढ़ रहा है। वे सपोर्ट के पास खरीदारी और रेजिस्टेंस के पास मुनाफावसूली की सलाह देती हैं।

आज के लिए अहम स्तर

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, आज सोने को 1,53,150 रुपये पर सपोर्ट और 1,55,800 रुपये पर रेजिस्टेंस मिल सकता है। चांदी के लिए सपोर्ट 2,36,600 रुपये और रेजिस्टेंस 2,45,500 रुपये पर है। उन्होंने निवेशकों को 1,53,300 रुपये के आसपास सोने में खरीदारी की सलाह दी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,