8th Pay Commission latest government employees want dearness allowance or DA merged into basic pay बेसिक सैलरी में डीए मर्ज… 8वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा?, Business Hindi News - Hindustan
More

बेसिक सैलरी में डीए मर्ज… 8वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा?

कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि महंगाई भत्ता यानी DA को बेसिक सैलरी में ही मिला दिया जाए। संगठनों के मुताबिक यह इसलिए जरूरी है क्योंकि सैलरी के कई हिस्से बेसिक सैलरी से जुड़े होते हैं, जिनमें मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, पेंशन और इंक्रीमेंट आदि शामिल होता है।

Fri, 15 May 2026 06:05 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बेसिक सैलरी में डीए मर्ज… 8वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा?

8th Pay Commission latest: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वेतन आयोग सिफारिशों को तैयार करने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठनों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर चुका है। कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि महंगाई भत्ता यानी DA को बेसिक सैलरी में ही मिला दिया जाए। अब सवाल है कि आखिर ये मांग क्यों की जा रही है? आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं।

क्या हैं इसके मायने?

DA को बेसिक सैलरी में मिलाने की मांग का मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन ये चाहते हैं कि मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में ही शामिल कर लिया जाए। संगठनों के मुताबिक यह इसलिए जरूरी है क्योंकि सैलरी के कई हिस्से बेसिक सैलरी से जुड़े होते हैं, जिनमें मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, पेंशन और इंक्रीमेंट शामिल होता है। इसलिए, एक बार जब DA बेसिक सैलरी का हिस्सा बन जाता है तो सैलरी का पूरा स्ट्रक्चर काफी बढ़ जाता है। आसान शब्दों में कहें तो कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई कई सालों से ज्यादा बनी हुई है और DA इतना बढ़ गया है कि अब इसे सैलरी का एक अलग हिस्सा नहीं रहना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो दिन में ₹33000 घट गए चांदी के दाम, क्या है गिरावट की वजह?

इस मांग के पीछे मुख्य वजह रहने-सहने के खर्च में आई भारी बढ़ोतरी है। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन द्वारा 8वें वेतन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन के मुताबिक 31 दिसंबर 2025 तक DA लगभग 58% तक पहुंच गया था। फेडरेशन ने यह तर्क दिया कि DA का इतना ऊंचा स्तर खुद यह दिखाता है कि पिछले कुछ सालों में घर-परिवार के खर्च और महंगाई कितनी बढ़ गई है। फेडरेशन ने अपने ज्ञापन में कहा कि महंगाई भत्ता साफ तौर पर यह दिखाता है कि रहने-सहने का खर्च काफी बढ़ गया है और लोगों की खरीदने की ताकत कम हो गई है।

फैमिली यूनिट पर क्या है मांग?

फेडरेशन के अनुसार, 7वें वेतन आयोग के तहत मौजूदा न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये पुरानी मान्यताओं और तीन-सदस्यीय फैमिली यूनिट मॉडल पर आधारित था। फेडरेशन ने फैमिली यूनिट स्ट्रक्चर को संशोधित करके 5 इकाइयों में बदलने और उसी के अनुसार न्यूनतम वेतन की फिर से गणना करने का प्रस्ताव दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया को ₹26700 करोड़ का घाटा, टाटा ग्रुप में वापसी के बाद सबसे बड़ा झटका
ये भी पढ़ें:गौतम अडानी के लिए खुशखबरी, अमेरिका में खत्म हो सकता है फ्रॉड का मुकदमा

इसके सुझाए गए फॉर्मूले के तहत: 6000 रुपये x 5 फैमिली यूनिट = 30,000 रुपये। इसके बाद फेडरेशन ने इस संशोधित राशि में मौजूदा डीए यानी 60% को जोड़ने का प्रस्ताव दिया, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 47,400 रुपये हो गया। बेहतर पोषण और उपभोग खर्चों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी संगठन ने तर्क दिया कि निर्धारित न्यूनतम सैलरी 55,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच होना चाहिए।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,