woman beaten miscreants tried to give her sloppy in bihar muzaffarpur महिला को घसीटा, भाला से वार कर मैला पिलाने का प्रयास; बिहार में डायन का आरोप लगा हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महिला को घसीटा, भाला से वार कर मैला पिलाने का प्रयास; बिहार में डायन का आरोप लगा हैवानियत

घटना को लेकर महिला ने गांव के ही सत्येंद्र माझी और उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ अहियापुर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि 26 जुलाई की देर शाम सात बजे सभी आरोपित रॉड, लाठी, भाला लेकर दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। जब वह बाहर आई तो उसके साथ मारपीट करने लगे।

Wed, 30 July 2025 07:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
महिला को घसीटा, भाला से वार कर मैला पिलाने का प्रयास; बिहार में डायन का आरोप लगा हैवानियत

बिहार में डायन का आरोप लगा महिला से हैवानियत करने का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर के गंगटी विशुनपुर गांव में डायन का आरोप लगाकर महिला को घर से घसीटकर निकाला गया और फिर उसे मैला पिलाने का प्रयास किया। इस क्रम में मारपीट के दौरान महिला पर भाला से वार किया गया। इससे वह घायल हो गई।

घटना को लेकर महिला ने गांव के ही सत्येंद्र माझी और उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ अहियापुर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि 26 जुलाई की देर शाम सात बजे सभी आरोपित रॉड, लाठी, भाला लेकर दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। जब वह बाहर आई तो उसके साथ मारपीट करने लगे। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।