young man throat cut murder body found near cemetery bloody incident caused sensation in Araria Bihar युवक की गला रेतकर हत्या, कब्रिस्तान के पास मिला शव; अररिया में खूनी वारदात से सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

युवक की गला रेतकर हत्या, कब्रिस्तान के पास मिला शव; अररिया में खूनी वारदात से सनसनी

परिजनों ने खुलकर कुछ नहीं बताया लेकिन, ग्रामीणों को आशंका है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे भूविवाद हो सकता है। आशंका है कि इसी मामले में विरोधियों ने साजिश कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

Tue, 21 April 2026 02:02 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
युवक की गला रेतकर हत्या, कब्रिस्तान के पास मिला शव; अररिया में खूनी वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में मंगलवार की अहले सुबह जोकीहाट थाना क्षेत्र में काकन गांव स्थित कब्रिस्तान के पास खून से लथपथ एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गयी थी। मृतक सबुल सिकटिया गांव निवासी जमाल का बेटा था। घर व घटना स्थल की दूरी करीब तीन किमी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की। इसके बाद आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। फिर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवक का शव मिलने की खबर चारो तरफ आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

परिजनों ने बताया कि मो सबुल दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही वह अपने गांव सिकटिया आया था। चौथे दिन मंगलवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने कब्रिस्तान के पास खून से लथपथ सबुल का शव देखा तो लोग सन्न रह गये। युवक की परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के बाद सबुल अपने घर से बाइक से निकला था। देर रात तक वापस नही आया तो उसकी छानबीन शुरू की गयी। इस दौरान करीब दो बजे रात सबुल का मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर उड़ान टोली गांव के पास मिला। उसी समय परिजनों व ग्रामीणों ने उस बाइक को घर लेते गया। लेकिन मंगलवार की सुबह उसकी गला रता हुआ शव मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात बम धमाकों से दहला वैशाली, 17 डकैतों डकैतों ने की सोने-चांदी की लूट

परिजनों ने अब तक खुलकर कुछ नहीं बताया लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि इस खौपनाक वारदात के पीछे भूविवाद हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी मामले में विरोधियों ने साजिश कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इधर जोकीहाट के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि फिलहाल लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस वैज्ञानिक व तकनीकी तरीके से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों की पहचान कर उसे दबोच लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नालंदा में नशेड़ी लालू की हैवानियत, पत्नी की छाती पर बैठ सिलवट्टे से कूट दिया

सबुल की मौत की खबर मिलते ही सिकटिया गांव स्थित मृतक के घरों में कोहराम मच गया है। दो दिन पहले घर लौटे बेटे का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।