In Nalanda drug addict Lalu sat on his wife chest beat her with silvatta killer arrested नालंदा में नशेड़ी लालू की दिल दहलाने वाली करतूत, पत्नी की छाती पर बैठ सिलवट्टे से कूट दिया; गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नालंदा में नशेड़ी लालू की दिल दहलाने वाली करतूत, पत्नी की छाती पर बैठ सिलवट्टे से कूट दिया; गिरफ्तार

25 अप्रैल को लालू की बहन की शादी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई।

Tue, 21 April 2026 12:11 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नालंदा में नशेड़ी लालू की दिल दहलाने वाली करतूत, पत्नी की छाती पर बैठ सिलवट्टे से कूट दिया; गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में एक पति की हैवानियत वाली करतूत से आपका भी दिल दहल जाएगा। हर समय गांजा के नशे में धुत्त रहने वाले सनकी युवक ने सिलबट्टे से छाती कूट कर पत्नी की हत्या कर दी। 11 साल के बेटे ने हत्या की सच्चाई को उजागर किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेन थाना क्षेत्र के गड़ेरिया-बेलदारीपर गांव में रविवार की देर शाम की है। मृतका लालू चौहान की 35 वर्षीया पत्नी सुमंती देवी थी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को लालू की बहन की शादी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच लालू ने सिलबट्टे से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इस कांड के साथ ही शादी वाले घर में मातम का माहौल छा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सवा करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ी गईं, 7 हजार इंजेक्शन;कोडीन कफ सिरप जब्त

मृतका के 11 वर्षीय पुत्र कृश ने बताया कि शादी से संबंधित रस्में चल रही थीं। परिवार के सदस्य पूजा करने के लिए मंदिर गये थे। मां भी उनके साथ गयी थी। रविवार की देर शाम मां पूजा कर घर लौटी तो पापा गाली-गलौज करने लगे। दोनों के बीच कहा सुनी हुई। मां ने जब गाली देने का विरोध किया तो लालू और भी गुस्से में आ गया और बीवी पर अचानक हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में चिराग का गाना बजा तो तेजस्वी के समर्थक भड़के, शादी में चले ईंट-पत्थर

ग्रामीणों ने बताया कि पति के डर से सुमंती देवी पड़ोस के एक घर में जाकर छिप गयी। पति वहां भी पहुंच गया और बाल पकड़कर पीटा। बाल से खींचते हुए बाहर लाया और पिटाई की। इससे सुमंती बेहोश हो गयी। इसके बाद वह उसके सीने पर बैठ गया और सिलबट्टे से उसके सिर पर छाती पर कई वार किए। सीने पर चोट लगने से सुमंती बेहोशी की हालत में भी छटपटा रही थी। लेकिन, पति लालू दरिंदा बन चुका था। उसके सिर पर खून सवार था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vaishali Crime News: महनार में बमबारी और फायरिंग के बीच बड़ी डकैती

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह हमेशा गांजा के नशे में रहता है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि उसे प्रतिबंधित गांजा कौन बेचता है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में शराब, गांजा और अन्य नशे के आइटम धड़ल्ले से बेचा जाता है। कंप्लेन करने पर कार्रवाई तो नहीं होती पर धंधेबाज को शिकायतकर्ता का पता चल जाता है। वह शिकायत करने वाले को ही धमकाता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।