young man killed in sasural for love marriage in Araria Bihar ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक, पत्नी, साला, सास गिरफ्तार; इंटरकास्ट लव मैरिज में हत्या का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक, पत्नी, साला, सास गिरफ्तार; इंटरकास्ट लव मैरिज में हत्या का आरोप

मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और साला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Mon, 11 May 2026 06:22 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
share
ससुराल में फंदे से लटका मिला युवक, पत्नी, साला, सास गिरफ्तार; इंटरकास्ट लव मैरिज में हत्या का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक की संदेहास्पद मौत हो गई। घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरोना भोजपुर पंचायत के पेरवाखोड़ी गांव की है। ननिया ससुराल में एक 21 वर्षीय युवक का फंदे लटका शव बरामद होने के मामले में पिता ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं ताराबाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।

मृतक शंकर कुमार सिंह कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के लैलोखार पंचायत के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत मधुबनी निवासी विनोद कुमार सिंह उर्फ बिल्टा सिंह का पुत्र था। इससे पहले स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पहुंची ताराबाड़ी थाना की पुलिस ने पेरवाखोड़ी गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। मृतक ने इंटरकास्ट प्रेम विवाह किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उर्दू स्कूल में बैड टच, सातवीं की छात्रा ने एचएमपर लगाए आरोप; हंगामा

मृतक के पिता विनोद प्रसाद सिंह ने ताराबाड़ी थाना में जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है उनमें शंकर कुमार सिंह की पत्नी काजल देवी, साला विष्णु राठौर उर्फ विष्णु पासवान, सास अनिता देवी और काजल देवी के नाना, नानी सहित छ: लोग शामिल हैं। इन सबों के विरुद्ध हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि ससुराल वालों ने ही शंकर की हत्या की है क्योंकि, शादी के बाद से ही सभी नाराज थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल में घुसकर इलाज करा रही महिला को गोली से उड़ाया,दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी काजल देवी, साला विष्णु राठौर तथा सास अनिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज भेजा जा चुका है। अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी अनुसार कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआड़ी निवासी विनोद पासवान की पुत्री काजल कुमारी (20) की एक वर्ष पूर्व लैलोखर निवासी विनोद सिंह के पुत्र मृतक शंकर कुमार सिंह से प्रेम विवाह हुई थी। मृतक की पत्नी काजल अपने नाना नसीब लाल पासवान व नानी सुदामा देवी के घर ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पेरवाखोड़ी गांव में रह रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजय और तब्बू की लव स्टोरी में प्रेमिका ही निकली विलेन; गुप्तांग काटने से हुआ शक

बताया जा रहा है कि बीते पांच मई को मृतक अपनी पत्नी काजल को लाने पेरवाखोड़ी गांव गया था। विदागिरी लेने को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच सोमवार की सुबह शंकर का फंदा से लटका हुआ शव बरामद हुआ। ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

(पटेगना से आमोद ठाकुर की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।