girlfriend found villain in ajay and tabbu love story police suspected after eyes gouge out and genitals cut अजय और तब्बू की लव स्टोरी में प्रेमिका ही निकली विलेन; आंख फोड़ने और गुप्तांग काटने से हुआ शक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अजय और तब्बू की लव स्टोरी में प्रेमिका ही निकली विलेन; आंख फोड़ने और गुप्तांग काटने से हुआ शक

मामले को आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को बथान में फंदे से लटका दिया था। लेकिन अजय की आंख फोड़ने और उसके गुप्तांग को काटने की घटना से पुलिस को हत्या का संदेह हो गया था।

Mon, 11 May 2026 11:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, अरेराज, मोतिहारी
share
अजय और तब्बू की लव स्टोरी में प्रेमिका ही निकली विलेन; आंख फोड़ने और गुप्तांग काटने से हुआ शक

बिहार के मोतिहारी जिले में अजय और तब्बू की लव स्टोरी में प्रेमिका तब्बू के ही विलेन होने की बात सामने आई है। दरअसल हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार छतवनिया टोला में शुक्रवार की रात अजय पटेल की हुई हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। अजय की हत्या प्रेमिका तब्बू ने ही कराई थी। पुलिस ने नामजद अभियुक्त के घर से हत्या के बाद फंदे से लटकाई गई रस्सी, स्मार्ट फोन, चप्पल व एयर बड बरामद किया है। साक्ष्य व वारदात के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने तब्बू को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, घटना में शामिल सात अन्य नामजद अभियुक्त फरार हैं।

डीएसपी रवि कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मठ लोहियार के छतवनिया गांव में ध्रुव पटेल के पुत्र अजय पटेल(26 ) की हत्या उसकी प्रेमिका तब्बू खातून और उसके पति असलम मियां ने अन्य छह बदमाशों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद मामले को आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को बथान में फंदे से लटका दिया था। लेकिन अजय की आंख फोड़ने और उसके गुप्तांग को काटने की घटना से पुलिस को हत्या का संदेह हो गया था। पुलिस तब्बू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। इस दौरान पुलिस की सख्ती पर तब्बू टूट गई और उसने अजय की हत्या का पूरा खुलासा कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की पहली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का इस जिले में हुआ गठन, क्या है प्लान
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, बिहार से जुड़े तार; STF ने बक्सर से एक को उठाया

तब्बू ने अजय से प्रेम संबंध की बात स्वीकार की। बताया कि अजय संग वीडियो वायरल होने से उसके पति असलम को अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी। डर से अजय लुधियाना चला गया। उसके बाद असलम ने अजय की हत्या करने की साजिश रची। अजय को शक नहीं हो इसके लिए असलम नेपाल चला गया। तब्बू ने अजय को लुधियाना से बुला लिया। दो दिन पहले अजय घर पहुंचा था। साजिश के तहत तब्बू ने अजय को बुलाया। जहां घात लगाए तब्बू के पति असलम और अन्य अपराधियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।

हत्या करने से पहले अजय की जमकर पिटाई की गई थी। उसकी आंख फोड़ दी गई और गुप्तांग काट दिया गया। हत्या के बाद आत्महत्या का रुप देने के लिए अजय के शव को फंदा से लटका दिया गया। मालूम हो कि असलम मूल रुप से बड़ा बरियारपुर का रहने वाला है। जिसको चार बच्चे हैं। असलम ने प्रेम प्रसंग में अपनी चचेरी बहन तब्बू से शादी कर ली थी। तब्बू से दो बच्चे भी हैं। असलम, खूबलाल साह हत्या कांड संख्या 112/2026 का भी नामजद अभियुक्त है। छापेमारी टीम में डीएसपी रवि कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अवैध बालू पकड़वाने का अंजाम, नवादा में चौकीदार की चाकू गोदकर हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।