bad touch in urdu school of bihar class seventh student allegation on headmaster बिहार के उर्दू स्कूल में बैड टच, सातवीं की छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाए आरोप; खूब हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के उर्दू स्कूल में बैड टच, सातवीं की छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाए आरोप; खूब हंगामा

आक्रोशित लोगों को देखते हुए आरोपित प्रधानाध्यापक अपने कमरे में बंद हो गए। काफी देर तक ग्रामीण विद्यालय परिसर में डटे रहे और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

Mon, 11 May 2026 01:20 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, वारिसनगर, समस्तीपुर
share
बिहार के उर्दू स्कूल में बैड टच, सातवीं की छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाए आरोप; खूब हंगामा

बिहार के एक स्कूल में ‘बैड टच’ की घटना के बाद हंगामा मच गया। समस्तीपुर जिल में वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के विद्याालय में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरी राम पर बैड टच करने का गंभीर आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए तथा आरोपी एचएम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि छात्रा ने रोते हुए अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग विद्यालय परिसर पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय जैसे पवित्र स्थान पर इस प्रकार की घटना बेहद शर्मनाक है और दोषी पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हंगामा बढ़ता देख विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों को देखते हुए आरोपित प्रधानाध्यापक अपने कमरे में बंद हो गए। काफी देर तक ग्रामीण विद्यालय परिसर में डटे रहे और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के निर्देश पर दारोगा अमर कुमार, आलोक कुमार, आजाद खान समेत अतिरिक्त पुलिस बल विद्यालय पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब की सूचना देने का अंजाम,थाने के सामने चौकीदार की चाकू गोद कर हत्या
ये भी पढ़ें:BJP विधायक को AK-47 से भूनने की धमकी देने वाला अरेस्ट फिर बेल, कई केस हैं दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रधानाध्यापक को कमरे से बाहर निकाला और सुरक्षा के बीच थाना ले गई। लोग लगातार आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, बीईओ दुर्गेश कुमार झा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस को चुनौती दी तो 48 घंटे में जवाब मिलेगा, सीएम सम्राट चौधरी की चेतावनी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।