You started it I will finish it Tej Pratap makes a big announcement while looking at Lalu Yadav photo शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा... लालू यादव की फोटो निहारते हुए तेज प्रताप का बड़ा ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा... लालू यादव की फोटो निहारते हुए तेज प्रताप का बड़ा ऐलान

अनुष्का यादव के साथ फोटो और पोस्ट वायरल होने के बाद से पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे लालू यादव के बड़े बड़े तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है, अंत मैं करूंगा।

Thu, 19 June 2025 05:31 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा... लालू यादव की फोटो निहारते हुए तेज प्रताप का बड़ा ऐलान

पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस पोस्ट में तेज प्रताप पिता लालू यादव की फोटो को निहारते हुए दिख रहे हैं। तेज प्रताप ने पोस्ट में चेतावनी भरे शब्दों में काफी कुछ लिखा है।

उन्होने लिखा कि ‘मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है, अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं...’

इससे पहले तेज प्रताप ने लालू यादव के जन्मदिन पर वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो कॉल कर पिता लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। आपको बता दें सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ फोटो और प्यार का इजहार वाली पोस्ट वायरल हुई थी। जिसके बाद लालू यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप का नया वीडियो
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नई पार्टी बनाने से इनकार, लालू संग फोटो शेयर कर ‘जयचंद’ पर बरसे
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर

वहीं पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ जयचंद जैसे लोग आरजेडी में हैं, जिनकी वजह से उनके साथ राजनीति की गई। वहीं अनुष्का मामले में तेज प्रताप पर हुए एक्शन को उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने महज दिखावा बताया था, उन्होने कहा कि पूरा परिवार मिला हुआ है। चुनाव के चलते ये सब किया जा रहा है।

आपको बता दें तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच अनुष्का यादव के साथ उनकी फोटो और पोस्ट पर खूब बवाल हुआ। जिसके बाद लालू याजव ने तेज प्रताप को आरजेडी और घर से बाहर कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।