Tej Pratap Yadav denies forming new party lashes out at Jaichand sharing photo with Lalu तेज प्रताप यादव का नई पार्टी बनाने से इनकार, लालू संग फोटो शेयर कर ‘जयचंद’ पर बरसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव का नई पार्टी बनाने से इनकार, लालू संग फोटो शेयर कर ‘जयचंद’ पर बरसे

तेज प्रताप यादव ने आरजेडी से निकाले जाने के बाद नई राजनीतिक पार्टी बनाने से इनकार किया है। उन्होंने ऐसी अटकलों को भ्रामक और अफवाह करार दिया। साथ ही उन्होंने पिता लालू यादव संग फोटो शेयर कर आरजेडी में कथित ‘जयचंद’ पर भी निशाना साधा है।

Fri, 13 June 2025 06:12 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप यादव का नई पार्टी बनाने से इनकार, लालू संग फोटो शेयर कर ‘जयचंद’ पर बरसे

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाने से इनकार किया है। उन्होंने ऐसी खबरों को भ्रामक बताते हुए लोगों से इस पर विश्वास न करने की अपील की है। तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ कुछ पुराने फोटो भी शेयर किए हैं। हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आरजेडी के किसी 'जयचंद' पर नया राजनीतिक दल बनाने की अफवाह उड़ाने का आरोप लगाया है।

तेज प्रताप यादव ने गुरुवार आधी रात को सोशल मीडिया पोस्ट किया। इसमें उन्होंने आरजेडी में अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "अब तो हद हो गई, इस 'जयचंद' ने तो ये अफवाह भी उड़ा दी है कि मैं कोई नई राजनीतिक पार्टी बना रहा हूं। बिहार की जनता से फिर से यही अपील करूंगा कि ऐसी किसी भी भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं करें।" अपने इस पोस्ट के आखिर में उन्होंने जय हिंद और जय बिहार के साथ जय राजद भी लिखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवार से निकाले गए तेज प्रताप ने लालू को किया वीडियो कॉल, जन्मदिन की दी बधाई

दरअसल, पिछले दिनों तेज प्रताप ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे अपने नए ऑफिस में जाकर कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तेज प्रताप खुद की नई पार्टी बना सकते हैं। हालांकि, अब उन्होंने इस तरह की अटकलों का पूरी तरह खंडन कर दिया है।

तेज प्रताप यादव बीते 3 सप्ताह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पिछले महीने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो पोस्ट हुई थी। इसमें वे अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ नजर आए और दावा किया कि वे दोनों बीते 12 सालों से रिलेशन में हैं। हालांकि, कुछ ही देर के बाद यह पोस्ट डिलीट हो गया और तेज प्रताप ने उनका अकाउंट हैक होने का दावा कर दिया। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर अनुष्का और तेज प्रताप के फोटो की बाढ़ सी आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर जगह हैं जयचंद; तेजस्वी से अलग करने की साजिश जल्द बेनकाब करेंगे तेज प्रताप

इस वाकये के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल से निष्कासित कर दिया। साथ ही उन्हें परिवार से भी बेदखल करने का ऐलान किया गया। आरजेडी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव आरोप लगाते रहे हैं कि कुछ जयचंद जैसे लोग आरजेडी में हैं, जिनकी वजह से उनके साथ राजनीति की गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।