Yogi model or Nitish model in Bihar RJD asked on Samrat Chaudhary version BJP JDU reacted बिहार में योगी मॉडल या नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान पर RJD ने पूछा, BJP-JDU क्या बोली?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में योगी मॉडल या नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान पर RJD ने पूछा, BJP-JDU क्या बोली?

सीएम के बयान पर राजद ने पूछा है कि बिहार में यह योगी मॉडल है या नीतीश मॉडल? राजद प्रवक्ता के बयान पर बीजेपी और जदयू ने पलटवार किया है।

Sat, 2 May 2026 05:41 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में योगी मॉडल या नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान पर RJD ने पूछा, BJP-JDU क्या बोली?

Politics on Samrat Choudhary Version: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान पर सियासी घमासान मच गया है। उन्होंने कहा था कि अपराधियों को माला पहनाने की जरूरत नहीं है बल्कि उन पर माला चढ़ाया जाना चाहिए। राजद ने पूछा है कि बिहार में यह योगी मॉडल है या नीतीश मॉडल? राजद प्रवक्ता के बयान पर बीजेपी और जदयू ने पलटवार किया है।

सीएम सम्राट चौधरी बिहार में कानून का राज स्थापित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। कई कार्यक्रमों में खासकर डीएम एसपी की बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि राज्य में अपराधियों का एनकाउंटर जारी रहेगा। कहा कि अपराधी अपना काम छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। क्राइम कंट्रोल के लिए उन्होंने पुलिस को छूट देते हुए कहा कि बदमाशों को माला पहनाने की नहीं बल्कि उनपर माला चढ़ाने की आवश्यकता है। आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर कहीं भी छिप जाएं, पुलिस और खोजकर बाहर लाएगी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। इस पर बिहार में राजनैतिक बवाल मच गया। राजद ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया। तेजस्वी यादव के बाद राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी मैदान में उतर गए। उन्होंने पूछा कि सीएम ऐसा बोलते हैं तो बिहार में योगी मॉडल चल रहा है या नीतीश मॉडल? अब अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की यही नई नीति होगी?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट ने दी बच्चियों की सुरक्षा की गारंटी, बोले- घर पहुंचने तक सोएगी नहीं पुलिस

मृत्युंजय तिवारी के बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। नए सीएम सम्राट चौधरी भी बहुत बेहतर काम कर रहे हैं और उनके निर्देश कानून के दायरे में ही हैं। विपक्ष को इस पर बोलने का अधिकार नहीं है। पुलिस अपराधियों का मनोबल गिराने के लिए ना कि उनके आवाभगत के लिए। हमारी पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। अपराधी गोली चलाएंगे तो उसका जवाब गोली से ही दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मठ की जमीन से कब्जा हटेगा, सम्राट बोले- अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया

इधर बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने भी सीएम के बयानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य में अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। नीतीश कुमार ने शासन का जो मॉडल स्थापित किया था, सम्राट चौधरी भी उसी तर्ज पर चल रहे हैं। विधि-व्यवस्था को ठीक रखना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है और सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के जीरो टॉलेरेंस वाली नीति पर ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद सम्राट हैं और उनके डर से अपराधी बिल में घुस रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12-13 घंटों में ऐक्शन दिखे, 48 घंटों में गिरफ्तारी; सीएम का 5-पॉइंट्स निर्देश

शुक्रवार को गया और नालंदा में सीएम सम्राट चौधरी ने फिर कहा कि अपराध और अपराधियों से कौई समझौता नहीं किया जाएगा। खासकर बेटियों और बहनों को पुलिस पूरी सुरक्षा मुहैय्या कराएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।