yellow alert for fog in bihar many districts imd said cold may be increased Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार; मौसम का हाल

  • Bihar Weather: मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Thu, 30 Jan 2025 09:07 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि राज्य के शेष हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

बताया जा रहा है कि पछुआ हवाओं के कारण अगले दो दिनों में तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड का असर महसूस किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 2-4 फरवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबादी के आसार भी हैं। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि उत्तर-पश्चिम भाग में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सिगरेट तस्कर का दुबई, कोरिया और बांग्लादेश तक नेटवर्क, DRI ने पकड़ा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JDU सांसद अजय मंडल पर पत्रकारों की पिटाई का आरोप, वीडियो दिखा तेजस्वी ने कसा तंज

बिहार के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। इसके अलावा दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। राज्य में अभी पछुआ हवा चल रही है। इसकी वजह से कई जगहों पर ठंड का अहसास हो रहा है। बिहार में 1 फरवरी के बाद ठंड में हल्का इजाफा होने की उम्मीद है। फिलहाल अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य बना रह सकता है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फरवरी के पहले सप्ताह में कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह जेल से निकलेंगे? कोर्ट में जमानत की अर्जी पर कुछ देर में सुनवाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।