anant singh bail plea in mp mla court in mokama firing case अनंत सिंह जेल से निकलेंगे? कोर्ट में जमानत की अर्जी पर कुछ देर में सुनवाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह जेल से निकलेंगे? कोर्ट में जमानत की अर्जी पर कुछ देर में सुनवाई

  • मोकामा में हुई गोलीबारी की इस घटना में अनंत सिंह नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पिछले दिनों बाढ़ कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्समर्पण किया था। इसें बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेते हुए उन्हें बेउर जेल भेज दिया था।

Thu, 30 Jan 2025 08:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
अनंत सिंह जेल से निकलेंगे? कोर्ट में जमानत की अर्जी पर कुछ देर में सुनवाई

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर गुरुवार यानी आज एमपीएमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई होगी। इस बाबत पूर्व विधायक के वकील ने पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की ओर से जमानत अर्जी दायर की थी। थोड़ी देर में अदालत में सुनवाई के बाद इस यह साफ हो सकता है कि अनंत सिंह जेल से छूटेंगे या फिर अभी अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा।

मालूम हो कि गोलीबारी की इस घटना में अनंत सिंह नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पिछले दिनों बाढ़ कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्समर्पण किया था। इसें बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेते हुए उन्हें बेउर जेल भेज दिया था। साथ ही मुकदमा के अभिलेख को पटना के एमपीएमएलए की विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह के समर्थकों संग फायरिंग में आरोपी मोनू की तलाश जारी, पुलिस की रेड

यह पूरा मामला पटना जिले के मोकामा क्षेत्र स्थित पंचमहला थाना में दर्ज थाना कांड संख्या 4/2025 का है। आरोप के अनुसार, इस मामले के अभियुक्तों ने नाजायज मजमा बनाकर गोलीबारी की और हत्या का प्रयास किया। इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह तथा उनके प्रतिद्वन्द्वी सोनू और मोनू समेत 20 अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।

क्या हुआ था मोकामा में…

आपको बता दें कि गोलीबारी की यह घटना कुछ दिनों पहले हुई थी, जब मोकामा में अनंत सिंह के काफिले को निशाना बनाया गया था। सोनू-मोनू गिरोह ने अनंत सिंह के काफिले पर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थी। जबाव में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलीबारी की थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों पक्षों के बीच 60 से 70 गोलियां चलने का दावा किया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान 16-17 गोलियां चलीं। इस घटना में अनंत सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों-सोनू और रोशन को गिरफ्तार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और भागते लोग, देखिए अनंत सिंह के साथ क्या हुआ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे FIR की परवाह नहीं, सोनू-मोनू चोर हैं और पिता डकैत; बोले बाहुबली अनंत सिंह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।