cigarette smuggler of bihar rijwan have network in dubai bangladeh and korea dri arrest him बिहार के सिगरेट तस्कर का दुबई, कोरिया और बांग्लादेश तक नेटवर्क, DRI ने पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सिगरेट तस्कर का दुबई, कोरिया और बांग्लादेश तक नेटवर्क, DRI ने पकड़ा

  • अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रिजवान ने म्यांमार के सीमाई इलाके में विदेशों के नामी ब्रांड की सिगरेट बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। सूचना मिली थी कि वह मुजफ्फरपुर में तस्करों के साथ बैठक करने वाला है। इसके बाद डीआरआई की टीम उसे दबोचने के लिए सक्रिय हुई।

Thu, 30 Jan 2025 07:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार के सिगरेट तस्कर का दुबई, कोरिया और बांग्लादेश तक नेटवर्क, DRI ने पकड़ा

विदेशी सिगरेट तस्कर सिंडिकेट के सरगना मो. रिजवान को डीआरआई की टीम ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। डीआरआई की टीम ने घेराबंदी कर उसे फोरलेन पर दबोचा। रिजवान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है। उसका नेटवर्क दुबई, उत्तर कोरिया, बांग्लादेश और म्यंमार से जुड़ा हुआ है। वह बांग्लादेश और म्यांमार बॉर्डर पार करवाकर विदेशी सिगरेट की खेप भारत मंगवाता था।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रिजवान ने म्यांमार के सीमाई इलाके में विदेशों के नामी ब्रांड की सिगरेट बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है। सूचना मिली थी कि वह मुजफ्फरपुर में तस्करों के साथ बैठक करने वाला है। इसके बाद डीआरआई की टीम उसे दबोचने के लिए सक्रिय हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिम्मत है तो हज पर बोल कर दिखाएं, दिलीप जायसवाल ने खरगे को दी चुनौती
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JDU सांसद अजय मंडल पर पत्रकारों की पिटाई का आरोप, वीडियो दिखा तेजस्वी ने कसा तंज

डीआरआई के अधिकारियों ने रिजवान को बुधवार को विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहा से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीते एक साल के दौरान मुजफ्फरपुर में रिजवान के सिंडिकेट की नौ करोड़ रुपये की सिगरेट जब्त की जा चुकी है। आशंका है कि वह इससे तीन गुना माल अलग-अलग राज्यों में सप्लाई कर चुका है। बीते साल इस सिंडिकेट की छह खेप मैठी टोल पर जब्त हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधेपुरा में CM नीतीश की प्रगति यात्रा, इन दो हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस ऐप पर जानकारी दिए बिना सड़क खोदना पड़ेगा महंगा, 50 लाख रुपये जुर्माना
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।