woman shot in neck and thrown from car by a man in muzaffarpur महिला को गोली मार चलती कार से फेंका, बिहार के मुजफ्फरपुर में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महिला को गोली मार चलती कार से फेंका, बिहार के मुजफ्फरपुर में कांड

एसडीपीओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। महिला के जींस वाले पॉकेट में एक मोबाइल मिला है। इस मोबाइल में उसके पुरुष मित्र की तस्वीर आदि भी मिली है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका सुराग लगाया जा रहा है।

Tue, 17 Feb 2026 07:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
महिला को गोली मार चलती कार से फेंका, बिहार के मुजफ्फरपुर में कांड

बिहार मे एक महिला की गर्दन में गोली मारकर उसके पुरुष मित्र ने कार से सड़क पर फेंक दिया। यह सनसनीखेज घटना मुजफ्फरपुर जिले में हुई है। यहां दरभंगा फोरलेन पर अहियापुर थाना अंतर्गत मेडिकल ओवरब्रिज पर सोमवार की रात करीब 11 बजे यह घटना हुई। पुल के नीचे खड़ा थाने का गश्ती दल जब आवाज सुनकर ओवरब्रिज पर गया तो वहां सड़क पर खून से लथपथ महिला दिखी। पुलिस ने उसे सड़क से उठाकर एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचाया।

महिला जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुई है। पुलिस को अपना नाम अनीता (30) बताया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। देर रात तक उसका ऑपरेशन चलता रहा। अत्यधिक खून रिसाव के कारण ऑपरेशन में भी परेशानी आई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने महिला से प्रारंभिक तौर पर पूछताछ की, जिसके बाद कार सवार को पकड़ने के लिए दरभंगा रूट के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार के ये 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान

महिला ने एसडीपीओ को बताया कि वह हाजीपुर से कार से एक पुरुष मित्र के साथ मधुबनी के बासोपट्टी जा रही थी। बासोपट्टी में एक समारोह में शामिल होना था। वह मूल रूप से वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव की रहने वाली है। उसने कहा कि कार में किसी बात को लेकर पुरुष मित्र से विवाद हो गया। इसी बात पर उसके मित्र ने उसकी गर्दन में गोली मार दी और कार से नीचे सड़क पर फेंक दिया। एसडीपीओ ने बताया कि छानबीन की जा रही है। महिला के जींस वाले पॉकेट में एक मोबाइल मिला है। इस मोबाइल में उसके पुरुष मित्र की तस्वीर आदि भी मिली है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका सुराग लगाया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि महिला के गंभीर रहने के कारण विस्तार से पूछताछ नहीं की जा सकी है।

सकरा में हत्या के आरोपित धरा गया

इधर मुजफ्फरपुर के ही सकरा के गन्नीपुर बेझा गांव में बीते साल 14 जून को मारपीट में कुल्हाड़ी से हमला कर साइद अख्तर की हत्या कर दिए जाने के मामले में फरार आरोपित मो. शमशुज्जमां को ग्रामीणों ने मिठनपुरा में रेलवे गुमटी के समीप पकड़ लिया। मृतक सइद अख्तर के पुत्र ने उसे पकड़ा। इसके बाद शमशुज्जमां उसके गिरफ्त से छूटने के लिए उठापटक करने लगा। इस बीच कई अन्य लोग पहुंच गए और डायल 112 को कॉल कर पुलिस को बुला लिया। आरोपित को मिठनपुरा थाना ले जाया गया। मिठनपुरा थानेदार संतोष कुमार पंकज ने बताया कि मामले की सूचना सकरा थाने को देकर बुलाया गया। शमशुज्जमां को सकरा पुलिस को सौंप दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई सकरा पुलिस करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब जमीन रजिस्ट्री कराते समय देनी होगी ये 13 जानकारियां, 1 अप्रैल से नया नियम
ये भी पढ़ें:छात्रा के आकार के तीन पुतले तैयार, अपार्टमेंट से गिरेंगे; पटना में सीन रीक्रिएशन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।