woman love story start on instagram married with man in gujrat surat now husband runaway बिहारी लड़की ने गुजरात जाकर रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार, मुजफ्फरपुर में छोड़ पति फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहारी लड़की ने गुजरात जाकर रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार, मुजफ्फरपुर में छोड़ पति फरार

इतना ही नहीं उस प्रेमी ने युवती से यह भी कहा कि अगर वो सूरत नहीं आएगी तो वो आत्महत्या कर लेगा। अपने प्रेमी की बातों में आकर युवती ट्रेन से सूरत पहुंच गई। युवती के अनुसार, सूरत में 15 दिन पूर्व मंदिर में उन्होंने शादी रचाई।

Wed, 22 April 2026 05:26 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पूर्वी चंपारण
share
बिहारी लड़की ने गुजरात जाकर रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार, मुजफ्फरपुर में छोड़ पति फरार

इंस्टाग्राम पर प्रेम हुआ, फिर दोनों ने गुजरात के सूरत में चोरी छिपे मंदिर में शादी कर ली। पति उसे सूरत से मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन लाया, फिर टेम्पो पर बैठा कर फरार हो गया। महिला जब अपने पति के घर पहुंची तो सुसराल वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया। अब लड़की सुसराल में ही रहने की जिद पर अड़ी है। दरअसल पूरा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव का है। युवती का कहना है कि गोनाही के युवक से इंस्टाग्राम पर उसका परिचय हुआ जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दो साल से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था।

इसी बीच युवती की शादी तय हो गई। यह बात जब उसके प्रेमी को पता चली तो उसने शादी करने के लिए उन्हें गुजरात के सूरत में बुलाया। इतना ही नहीं प्रेमी ने युवती से यह भी कहा कि अगर वो सूरत नहीं आएगी तो वो आत्महत्या कर लेगा। प्रेमी की बातों में आकर युवती ट्रेन से सूरत पहुंच गई। युवती के अनुसार, सूरत में 15 दिन पूर्व मंदिर में उन्होंने शादी रचाई। इसके बाद युवक ने उसे सूरत में गैस की किल्लत की जानकारी देकर कहा कि अब हम दूसरी जगह चलकर काम करेंगे। प्रेमिका से पत्नी बनी युवती को विश्वास में लेकर वो उसे ट्रेन से मुजफ्फरपुर लाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दौलत के लिए दानव बना जीजा, साले की गला रेत हत्या;खून से सनी लुंगी मिली
ये भी पढ़ें:एक कमरे में 16 महिलाएं और 7 पुरुष, सेक्ट रैकेट उजागर; बिहार के पूर्णिया में रेड

इसके बाद प्रेमी ने ऑटो रिक्शा चालक को अपने घर का पता देकर ऑटो में प्रेमिका को बैठाया और वो खुद गायब हो गया। जब वह युवक के घर पताही के गोनाही में बुधवार सुबह पहुंची तो हंगामा खड़ा हो गया। युवक के घर वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया, जबकि युवती यहीं रहने की जिद पर अड़ी है। युवती अपने पति का नाम लड्डू बता रही है। युवती का यह भी कहना है कि अब वो किसी भी कीमत पर ससुराल में ही रहेगी। बहरहाल अब लोगों की भीड़ यहां जुटी हुई है। युवती शिवहर जिले के पिपराही क्षेत्र के उकना गांव की रहने वाली है। घटना को लेकर गांव में चर्चा का बाजार तेज है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।