police busted sex racket in purnia caught 16 women with seven men in a room एक कमरे में 16 महिलाएं और 7 पुरुष, सेक्ट रैकेट उजागर; बिहार के पूर्णिया में रेड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक कमरे में 16 महिलाएं और 7 पुरुष, सेक्ट रैकेट उजागर; बिहार के पूर्णिया में रेड

पुलिस की छापेमारी टीम ने पहले छह नाबालिगों को कब्जे में लिया। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़ा गया। इसमें से 16 महिलाओं एवं 7 पुरूषों को भी हिरासत में लिया गया। साथ ही उनके चंगुल से 3 अन्य नाबालिगों को मुक्त कराया गया।

Wed, 22 April 2026 12:21 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, पूर्णिया
share
एक कमरे में 16 महिलाएं और 7 पुरुष, सेक्ट रैकेट उजागर; बिहार के पूर्णिया में रेड

बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार का भंडाफोड़ करते वक्त पुलिस को एक कमरे में 16 महिलाएं और 7 पुरुष मिले। पुलिस ने इन सभी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्णिय जिले में गुलाबबाग जीरोमाइल रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी छापेमारी हुई है। करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी में नौ नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया है, जबकि करीब 23 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें 16 महिलाएं एवं 7 पुरूष शामिल हैं। हिरासत में लिए गए पुरूष ग्राहक हैं।

बताया जा रहा है कि सदर एसडीएम दीक्षित श्वेतम एवं सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर के नेतृत्व में एक एनजीओ के साथ स्थानीय थाना के अलावा विभिन्न थाना की पुलिस ने रेड लाइट एरिया में अचानक धावा बोला। पुलिस की टीम ने एरिया को चारों तरफ से घेर लिया। जिससे वहां खलबली मच गई। टीम ने पहले छह नाबालिगों को कब्जे में लिया। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़ा गया। इसमें से 16 महिलाओं एवं 7 पुरूषों को भी हिरासत में लिया गया। साथ ही उनके चंगुल से 3 अन्य नाबालिगों को मुक्त कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी से मोबाइल पर हुआ झगड़ा तो बिहार के टीचर ने दे दी जान, पुलिस फोन खंगाल रही
ये भी पढ़ें:निलंबन वापस लेने पर भी नहीं माने बिहार के राजस्व कर्मी, अब भी हड़ताल पर क्यों

दलाल एवं संचालक फरार

बताया जा रहा है कि एनजीओ को जीरोमाइल में अवैध देह व्यापार की मंडी की खबर मिली थी। जिसके बाद इसने पूर्णिया पुलिस से संपर्क साधा। सदर एसडीओ एवं सदर वन एसडीपीओ के नेतृत्व में तुरंत एक टीम तैयार की गयी। टीम ने छापेमारी को लेकर प्लान बनाया एवं तय प्लान के अनुरूप दोपहर बाद करीब तीन बजे रेड लाइट एरिया में धावा बोल दिया।

छापेमारी से पहले रेड लाइट एरिया से संचालक एवं दलाल फरार हो गए। पुलिस इनकी पहचान कर रही है। साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस रेड लाइट एरिया को चलवाने में और किसका- किसका हाथ है। पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहारी हैं पीएम मोदी को झाल-मुड़ी खिलाने वाले विक्रम, पिता भी इसी बिजनेस में
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।