पटना के पुनपुन में ऑटो के अंदर महिला से गैंगरेप, 3 युवकों पर संगीन आरोप
Patna News: इस बीच कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ कुछ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। अंधेरा होने पर तीनों अलावलपुर स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद ऑटो चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है।

Patna News: बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब पटना से सटे पुनपुन के अलावलपुर गांव के पास सोमवार की रात तीस वर्षीया महिला के साथ तीन बदमाशों ने ऑटों में सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने ही ऑटो भेजकर बेऊर से महिला को खाना बनाने की बात करने के लिए पुनपुन बुलाया था। पीड़िता ने पुनपुन थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
आरोपितों में परसाबाजार के चिहुट निवासी बंगाली चौधरी का पुत्र रमेश चौधरी,अलावलपुर के श्यामबाबू यादव का पुत्र कुणाल उर्फ कुन्दन और मसौढ़ी के संघतपर निवासी भगवान विश्वकर्मा का पुत्र सरदार उर्फ सागर शामिल है। पुलिस ने पीड़िता और आरोपितों की मेडिकल जांच के लिये पटना भेज दिया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच नमूने संग्रह कर ले गई।
थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि पीड़िता परसाबाजार थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। उसकी शादी उतर प्रदेश में हुई है, लेकिन वह पति से अलग रहती है। वह घरों में खाना बनाती है। गिरफ्तार आरोपित कुन्दन पहले से पीड़िता को जानता था। सोमवार को कुन्दन ने महिला को पुनपुन में पांच युवकों के खाना बनाने की बात की। उसने पीड़ता को अधिक मेहनताना देने का भी प्रलोभन दिया। सोमवार को महिला बेऊर में किसी घर में कार्य रह थी।
बातचीत के बाद सरदार उर्फ सागर ने ऑटो चालक को बेऊर भेजकर महिला को पुनपुन बुलाया। इसके बाद तीन आरोपित महिला को लेकर इधर-उधर घुमते रहे। इस बीच कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ कुछ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। अंधेरा होने पर तीनों अलावलपुर स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद ऑटो चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है।




साइन इन