Will Priyanka Gandhi Vadra campaign in Bihar elections Pappu Yadav reached 10 Janpath to meet her बिहार चुनाव में प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा? राहुल संग बैठक के 10 जनपथ पहुंचे पप्पू यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव में प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा? राहुल संग बैठक के 10 जनपथ पहुंचे पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को 10 जनपथ पहुंचकर प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इससे पहले वे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक में शामिल हुए थे। 

Tue, 15 July 2025 04:08 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव में प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा? राहुल संग बैठक के 10 जनपथ पहुंचे पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रियंका वाड्रा से भी मुलाकात की। पप्पू यादव ने उनसे बिहार में चुनावी रैलियां करने का आग्रह किया है। यह मुलाकात मंगलवार को नई दिल्ली के 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर हुई। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के बिहार चुनाव में प्रचार करने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। बता दें कि पप्पू यादव सोमवार को ही बिहार चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में भी शामिल हुए थे।

सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को एक चैनल से बातचीत में कहा कि प्रियंका गांधी लगातार देश के मुद्दों पर गंभीरता से पकड़ रखती हैं। उनका लोगों से अधिक अटैचमेंट है। राहुल गांधी 6 बार बिहार आ चुके हैं। इससे गरीब, ईबीसी, एससी, एसटी का लगाव कांग्रेस की तरफ बढ़ा है। बिहार की जनता प्रियंका गांधी को भी देखना और सुनना चाहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजेश राम और तारिक अनवर सीएम कैंडिडेट, पप्पू यादव ने तेजस्वी को दे दी टेंशन

राहुल एवं प्रियंका पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हमारे लिए ये दो ताकत ही काफी हैं। उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी का आशीर्वाद मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम सिर्फ आग्रह कर सकते हैं। बिहार आने या नहीं आने का फैसला उनका ही होगा।”

बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी वाड्रा के बिहार में प्रचार करने की चर्चा चली थी, लेकिन उनकी राज्य में एक भी रैली नहीं हुई थी। अब आगामी विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के लिए बिहार में प्रचार करती हुई नजर आ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी मेरे नेता; बिहार चुनाव पर कांग्रेस की बैठक में पप्पू यादव हुए शामिल

पप्पू यादव ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बिहार चुनाव को लेकर हुई बैठक में भी हिस्सा लिया। यह पहला मौका था जब वह पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल हुए। इस मीटिंग में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।