Rahul Gandhi is my leader Pappu Yadav attended the Congress meeting on Bihar elections for the first time राहुल गांधी मेरे नेता; बिहार चुनाव पर कांग्रेस की बैठक में पप्पू यादव पहली बार हुए शामिल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी मेरे नेता; बिहार चुनाव पर कांग्रेस की बैठक में पप्पू यादव पहली बार हुए शामिल

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। जिसमें पहली बार पप्पू यादव भी शामिल हुए। इनके अलावा बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू शामिल हुए। खरगे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

Mon, 14 July 2025 10:53 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
राहुल गांधी मेरे नेता; बिहार चुनाव पर कांग्रेस की बैठक में पप्पू यादव पहली बार हुए शामिल

बिहार चुनाव को लेकर सोमवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की औपचारिक बैठक में पहली बार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शामिल हुए। इस दौरान वो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जनु खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मिले। इस दौरान बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। खरगे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने एक सुर में जल्द से जल्द चुनाव प्रचार और घोषणापत्र समिति का गठन करने की बात कही। साथ ही गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी तय करना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे गठबंधन में कोई भ्रम नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पप्पू बोले- जिनकी लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त..
ये भी पढ़ें:सबकी बारी आएगी... पप्पू यादव, कन्हैया के 'अपमान' पर संजय का तंज; पीके भी बरसे

वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता है। पार्टी जो भी दायित्व देगी वो कार्यकर्ता बनकर निभूंगा। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे नेता (राहुल गांधी) की विचारधारा जनता तक पहुंचे। बिहार चुनाव जीतने के लिए जो हमारे नेता बोलेंगे वहीं करेंगे। पप्पू ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पूरा आशीर्वाद है। उन्होने कहा कि कांग्रेस में भी सीएम फेस की कमी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपमान नहीं हुआ, चोट लग गई; राहुल के साथ जाने से रोकने पर पप्पू यादव की सफाई
ये भी पढ़ें:फिर राहुल से नहीं मिल सके पप्पू, कांग्रेसी झंडा उठाए कहीं और बंद कराते नजर आए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।