wife killed husband with help of lover and hang in Corridor Bihar Crime: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति को मार बरामदे में टांगा, बिहार की रेशमा फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Crime: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति को मार बरामदे में टांगा, बिहार की रेशमा फरार

Bihar Crime: गांव का एक बच्चा नींबू तोड़ने के लिए घर गया तो उसने आनंद को बरामदे में फंदे से लटका देखा। घर में कोई नहीं था। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Wed, 1 Oct 2025 11:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कसबा, पूर्णिया
share
Bihar Crime: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति को मार बरामदे में टांगा, बिहार की रेशमा फरार

Bihar Crime: बिहार में प्रेमी के प्यार में पागल एक महिला ने भयानक वारदात को अंजाम दिया है। पूर्णिया जिले में कसबा प्रखंड के सब्दलपुर गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतक 38 वर्षीय आनंद कुमार मंडल था। मृतक के भाई पंकज मंडल ने आरोप लगाया कि आनंद की पत्नी रेशमा देवी और उसके प्रेमी जेसीबी चालक आनंद कुमार ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह गांव का एक बच्चा नींबू तोड़ने के लिए घर गया तो उसने आनंद को बरामदे में फंदे से लटका देखा। घर में कोई नहीं था। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया कि आनंद की शादी 2012 में रूपौली थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी कारे लाल राय की पुत्री रेशमा देवी से हुई थी। विवाह के बाद करीब बारह साल तक दोनों का जीवन सामान्य रहा और उन्हें एक पुत्र व एक पुत्री भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कहां-कितने वोटर घटे और बढ़े, आपके जिले का क्या हाल; जानें

लेकिन करीब एक साल पहले रेशमा देवी का जेसीबी चालक आनंद कुमार से जीजा साली का रिश्ता कायम हो गया। दोनों के बीच नजदीकयां बढ़ने लगी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। इस पर पति अक्सर आपत्ति करता था, जिससे घर में विवाद बढ़ने लगा। पंचायत स्तर पर कई बार मामला सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन रेशमा अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात दोनों ने मिलकर आनंद की हत्या कर दी और शव को बरामदे में फंदे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। दोनों आरोपी घर से फरार है। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशे में मां को मार डाला और पिता को किया घायल, बिहार में बेटे की भयानक करतूत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।