voters decreased in 34 districts of 34 districts of bihar increased in nalanda darbhanga बिहार में कहां-कितने वोटर घटे और बढ़े, आपके जिले का क्या हाल; जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में कहां-कितने वोटर घटे और बढ़े, आपके जिले का क्या हाल; जानें

अंतिम मतदाता सूची में सबसे अधिक मधुबनी में 2,66,900 मतदाता कम हुए हैं, जबकि सबसे कम मधेपुरा में 6,083 नाम घटे हैं। मधुबनी नेपाल से सटा जिला है। मधेपुरा राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिला माना जाता है।

Wed, 1 Oct 2025 08:47 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में कहां-कितने वोटर घटे और बढ़े, आपके जिले का क्या हाल; जानें

बिहार के 34 जिलों में मतदाता घटे हैं, जबकि चार जिलों में इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सीमावर्ती सभी जिलों में मतदाता घटे हैं। मधुबनी जिले में सबसे ज्यादा 2.66 लाख मतदाता पहले की तुलना में कम हुए हैं। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व जो मतदाताओं के आंकड़े थे, उससे मंगलवार को जारी अंतिम मतदाता सूची के मिलान से यह स्पष्ट हुआ है। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण 24 जून, 2025 को शुरू हुआ था। इसके बाद एक सितंबर को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गई थी। ड्राफ्ट सूची में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाये गये थे।

24 जून, 2025 को राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत के समय जिलों में मतदाताओं की संख्या एवं अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या में तुलनात्मक रूप से कमी या वृद्धि दर्ज की गई है। अंतिम मतदाता सूची में सबसे अधिक मधुबनी में 2,66,900 मतदाता कम हुए हैं, जबकि सबसे कम मधेपुरा में 6,083 नाम घटे हैं। मधुबनी नेपाल से सटा जिला है। मधेपुरा राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिला माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 दिन खूब बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; मौसम का हाल

जिन जिलों में दो लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कम हुए हैं, उनमें पटना (2,31,900), सारण (2,31,425), गोपालगंज (2,49,380) शामिल हैं। पूर्णिया में 1,90,858, भोजपुर में 1,41,383, सीतामढ़ी में 1,77,474, किशनगंज में 1,04,488, सीवान में 1,64,992, औरंगाबाद में 1,59,980, मुजफ्फरपुर में 1,94,737, बेगूसराय में 1,15,692, भागलपुर में 1,81,922, वैशाली में 1,45,596, गयाजी में 1,26,366, सुपौल में 1,03,675 और बांका में 1,06,879 लोगों के नाम कटे हैं। ये ऐसे जिले हैं, जहां एक लाख से दो लाख के बीच मतदाताओं के नाम कम हुए हैं।

इन जिलों में घट गए मतदाता

पूर्णिया, भोजपुर, कैमूर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सारण, सीवान, कटिहार, अररिया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बेगूसराय, नवादा, खगड़िया, भागलपुर, मधुबनी, जहानाबाद, अरवल, वैशाली, गयाजी, शिवहर, पटना, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण मधेपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका और बक्सर में मतदाता की संख्या में कमी आई है।

इन जिलों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी

रोहतास, दरभंगा, नालंदा एवं शेखपुरा में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR के बाद पटना में 2.31 लाख से अधिक वोटर घटे, दीघा में सबसे ज्यादा मतदाता
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।