नशे में मां को मार डाला और पिता को किया घायल, बिहार में बेटे की भयानक करतूत
ग्रामीण अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुड्डू नाम का युवक नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। बीच-बचाव करने गये पिता अन्द्रदीप सहनी को भी मार कर जख्मी कर दिया। उसके बाद मां मीना देवी (45) बचाने गई तो गुस्से में उसने मां के सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया।

एक तरफ नवरात्र पर जगत जननी माता दुर्गा की पूजा हो रही है तो दूसरी तरफ बिहार में एक बेटे ने अपनी मां को मार डाला। मुजफ्फरपुर जिले में रामपुरहरि थाना के मदारीपुर कर्ण गांव में एक कपूत ने अपनी ही जननी (मां) की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी। पिता को भी मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपित युवक फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीण अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार को गुड्डू नाम का युवक नशे में धुत होकर अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। बीच-बचाव करने गये पिता अन्द्रदीप सहनी को भी मार कर जख्मी कर दिया। उसके बाद मां मीना देवी (45) बचाने गई तो गुस्से में उसने मां के सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुड्डू का पिछले साह ही विवाह हुआ है और उसको एक लड़की है। जानकारी के मुताबिक बहन की शादी को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होते रहता था। आरोपित की पिछले साल ही शादी हुई थी। उसकी एक बेटी भी है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मीना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। आरोपित का छोटा भाई राजेश कुमार मुंबई में मजदूरी करता है। थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करार कर शव परिजन को सौंप दिया है। अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।




साइन इन