brother who went for sister tilak killed by wife relative in rohtas बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गला काट कर हत्या, पत्नी के जीजा पर इल्जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गला काट कर हत्या, पत्नी के जीजा पर इल्जाम

इकलौती बहन की तिलक चढ़ाने गए भाई की गर्दन काटकर निर्मम हत्या के बाद से शादी की खुशी का माहौल एकाएक गम में बदल गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Mon, 26 May 2025 09:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, नोखा, रोहतास
share
बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गला काट कर हत्या, पत्नी के जीजा पर इल्जाम

बिहार के रोहतास जिले में गगनपोखरी सड़क पुल के पास शनिवार रात अपराधियों ने बहन के तिलक समारोह में आए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के कोनिया टोला निवासी सुदेश चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी के रूप में हुई है। एसडीपीओ बिक्रमगंज कुमार संजय ने बताया कि घटना मृतक के रिश्तेदारों की मिलीभगत से हुई है। रामप्रवेश ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से डेढ़ वर्ष पूर्व में अलगाव हो गया था। वह दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था। पहली पत्नी साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी।

तिलक में पहली पत्नी का जीजा भी गगनपुरवा गांव आया था। बातचीत के क्रम में बहला-फुसलाकर वहां से लेकर गया और हत्या कर दी। मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। इकलौती बहन की तिलक चढ़ाने गए भाई की गर्दन काटकर निर्मम हत्या के बाद से शादी की खुशी का माहौल एकाएक गम में बदल गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के चक्कर में पत्नी ने तलवार से काटा पति का गला, बिहार में भयानक कांड
ये भी पढ़ें:बिहार के ज्यादातर शहरों में आंधी-ठनका का अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश के आसार

बताया जाता है कि शनिवार शाम नगर परिषद वार्ड नंबर 24 कोनिया टोला के वार्ड पार्षद कृष्णावती देवी के देवर सुदेश चौधरी की पुत्री बबिता कुमारी का तिलक चढ़ाने लोग दिनारा थाना क्षेत्र के गगनपुरवा गांव गए थे। तिलक चढ़ाने के बाद सभी लोग खाना खाकर लौट गए। घर के कुछ सदस्य वहीं रुक गए। बबिता के छोटे भाई मनीष चौधरी द्वारा तिलक चढ़ाया गया था। सुबह में रामप्रवेश की खोजबीन शुरू हुई तो गांव के नाले के पास शव बरामद हुई।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो सबकी आंखें नम थी। बहन के अलावे मां साधना देवी तथा पत्नी मनोतर देवी दहाड़ मारकर रो रही थी। बहन रोते हुए बोल रही थी कि भैया ए भैया अब केकरा सहारे हम जियब ए भैया। रामप्रवेश की शादी तीन वर्ष पूर्व धनसोई में हुई थी। कुछ दिन बाद पत्नी से अनबन हो गई। पंचायती के माध्यम से पति-पत्नी ने अलग रहने का निर्णय लिया। विगत वर्ष रामप्रवेश की दूसरी शादी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नहीं हुआ तलाक, दूसरी महिला से रिलेशनशिप; कस सकता है कानूनी शिकंजा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।