Jija married Sali left wife mother get shot her own daughter in Araria पत्नी को छोड़ा, जीजा ने साली से शादी कर ली; फिर मां ने ही अपनी बेटी पर चलवा दी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को छोड़ा, जीजा ने साली से शादी कर ली; फिर मां ने ही अपनी बेटी पर चलवा दी गोली

अररिया जिले के नरपतगंज में एक मां ने अपनी बेटी पर ही गोली चलवा दी। आरोप है कि उसकी छोटी बेटी ने अपनी बड़ी बहन के पति के साथ शादी रचा ली थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।

Fri, 16 May 2025 01:33 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, नरपतगंज (अररिया)
share
पत्नी को छोड़ा, जीजा ने साली से शादी कर ली; फिर मां ने ही अपनी बेटी पर चलवा दी गोली

बिहार के अररिया जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर साली से शादी कर ली। शख्स की दूसरी पत्नी की मां ने ही अपनी बेटी पर गोली चलवा दी। मामला नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के जोगीपुर गांव का है। वारदात गुरुवार देर रात को हुई। महिला को दो गोलियां लगी हैं। परिजन ने उसे इलाज के लिए पहले फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार और एक गोली निकालने के बाद गंभीर हाल में उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

जख्मी महिला पल्लवी कुमारी जोगीपुर निवासी मुकेश कुमार मंडल की पत्नी है। मुकेश ने दो साल पहले अपनी पहली पत्नी को छोड़कर साली से शादी कर ली थी। पल्लवी की बड़ी बहन अभी मायके में रह रही है। घायल पल्लवी का फारबिसगंज के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की पुत्री है। शादी रचाने के बाद बड़ी बहन ने उसके पति पर कोर्ट में केस किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ी गई बहू, भांडा फूटने पर सास को मारकर फेंका

आरोप है कि आपसी विवाद को लेकर पल्लवी की मां ने ही बदमाशों को घर में बुलाकर उस पर दो गोलियां चलवा दीं। एक गोली पल्लवी की छाती और एक पंजरा में लगी। पूर्णिया के अस्पताल में उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।