Bihar Petrol Diesel Rates: तेल के दाम फिर बढ़े, आज बिहार के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट क्या हैं?
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 15 मई और 19 मई को तेल के दाम बढ़ाए गए थे।

Bihar Petrol Diesel Rates Today: पश्चिम एसिया में जारी जंग के कारण भारत में पेट्रो प्रॉडक्ट्स की कीमतों में तीसरी बार इजाफा किया गया है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए गए। इससे पहले 15 मई और 19 मई को तेल के दाम बढ़ाए गए थे। तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए शनिवार 23 मई को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल के कीमत में 87 पैसे जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे की बढोतरी की गयी। स्थानीय खर्च और अन्य मदों के कारण देश के विभिन्न राज्यों के भिन्न-भिन्न जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग तय किए गए हैं। एक ही शहर में भिन्न-भिन्न तेल कंपनियों की दरें अलग-अलग होती हैं।
बिहार की राजधानी पटना में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 111.11 रुपए है जबकि एक लीटर डीजल 97.14 रुपए में मिल रहा है। कल 22 मई तक पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.16 रुपये तो एक लीटर डीजल के दाम 96.19 रुपये थे। 15 मई से 23 मई के बीच तेल के दाम में तीन इजाफे से लोगों को झटका लगा है। आवश्य वस्तुओं और सेवाओं के दर पहले से महंगे हो जाएंगे। वहीं,मुजफ्फरपुर में पेट्रोल की पुरानी कीमत 110.27 और डीजल की कीमत 96.26 रुपये थी। नई कीमत 95 पैसे बढ़कर 111.22 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 97.21 रुपए प्रति लीटर डीजल हो गया है। एक सप्ताह में पेट्रोल पर 5.24 रुपए और डीजल पर 4.95 रुपए प्रति लीटर दाम में वृद्धि हुई है। यह तीसरी दाम वृद्धि है। पेट्रोल-डीजल के दाम हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। मुजफ्फरपुर में अलग-अलग कंपनियों के पंपों पर 20-30 पैसे का अंतर हो सकता है।
पूर्णिया में शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में फिर से वृद्धि कर दी गयी है। पूर्णिया में अब पेट्रोल 111.96 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा है जबकि डीजल का दाम बढकर 97.90 रूपया प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आठ दिनों में पांच रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गयी है। 15 मई, 19 मई के बाद अब 23 मई के सुबह आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। जानकारों का कहना है कि अभी पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा होने की संभावना बरकरार है। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया के संकट के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया है। सरकारी और निजी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के रेट में थोड़ा बहुत अंतर होता है।
शहर- पेट्रोल, डीजल
पटना- 111.11 रुपये/लीटर, 97.14 रुपये/लीटर
भागलपुर- 110.59 रुपये/लीटर, 96.89 रुपये/लीटर
गयाजी- 111.49 रुपये/लीटर, 97.49 रुपये/लीटर
बेतिया- 111.33 रुपये/लीटर, 97.20 रुपये/लीटर
बेगूसराय- 118.44 रुपये/लीटर, 97.30 रुपये/लीटर
जमुई- 111.50 रुपये/लीटर, 97.47 रुपये/लीटर
सीतामढ़ी- 111.75 रुपये/लीटर, 97.76 रुपये/लीटर




साइन इन