Why Manish Kashyap burst into tears in front of PMCH He made serious allegations against hospital administrat PMCH के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगे मनीष कश्यप? अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

PMCH के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगे मनीष कश्यप? अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

मुजफ्फरपुर से पटना आई 11 साल की रेप पीड़ित बच्ची की रविवार को PMCH में मौत के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप फूट-फूटकर रो पड़े। मनीष ने रोते हुए PMCH प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया

Sun, 1 June 2025 07:46 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
PMCH के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगे मनीष कश्यप? अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

बीजेपी नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होने इस दौरान अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल मुजफ्फरपुर से पटना आई एक 11 साल की रेप पीड़िता बच्ची की PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मनीष ने अस्पताल के काम-काज पर भी सवाल उठाए। साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की घटना को याद करके फफक पड़े। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मनीष ने आरोप लगाया कि उनको इसी अस्पताल में बेवजह पीटा गया था। मनीष ने कहा कि मेरी क्या गलती थी, सिर्फ इतनी कि मैं यहां एक बच्ची का इलाज कराने पहुंचा था। ये लोग जब मुझे पीट रहे थे, तभी मैं सोच रहा था कि इन लोगों ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। 'मैं यहां अपनी मां का इलाज कराने नहीं आया था। किसी परिचित का इलाज कराने नहीं आया था। एक बच्ची का इलाज कराने पहुंचा था, लेकिन ये लोग मुझे पीटने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, कांग्रेस ने किया हंगामा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली में मत जाना, लोगों को क्यों रोक रहे मनीष कश्यप?
ये भी पढ़ें:मार देते तो अच्छा होता, अब कफन बांधकर निकलेंगे; पिटाई पर बोले मनीष कश्यप
ये भी पढ़ें:मनीष कश्यप को पीटने वाले डॉक्टरों को परमवीर चक्र मिले; गुप्तेश्वर पांडेय का तंज

आपको बता दें 19 मई को पीएमसीएच में यूट्यूबर मनीष कश्यप और डॉक्टर्स के बीच मारपीट हुई थी। मनीष ने आरोप लगाया था कि पिटाई के बाद उन्हें अस्पताल के ही एक रूम में बंद कर दिया गया है। मोबाइल भी छीन लिया। 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। जिसके बाद अस्पताल में इलाज कराते एक फोटो भी जारी की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।