Do not go PM Modi Bikramganj rally why Manish Kashyap stopping people पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली में मत जाना, लोगों को क्यों रोक रहे मनीष कश्यप?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली में मत जाना, लोगों को क्यों रोक रहे मनीष कश्यप?

यूट्यूबर सह बीजेपी नेता मनीष कश्यप लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आगामी शुक्रवार होने वाली जनसभा में जाने से रोक रहे हैं। उन्होंने इस रैली में शामिल न होने की अपील लोगों से की है।

Wed, 28 May 2025 02:47 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली में मत जाना, लोगों को क्यों रोक रहे मनीष कश्यप?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले सूबे का राजनीतिक पारा गर्माया हुआ है। इस बीच चर्चित यूट्यूबर एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मनीष कश्यप ने लोगों से पीएम की रैली में नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो संदेश पोस्ट कर कहा कि पीएम मोदी की बिक्रमगंज में 30 मई को रैली होनी है। हमारी अपील है कि इसमें भीड़ बनकर मत जाइए। इस रैली में मत जाइए। जब मोदी की एक रैली फ्लॉप होगी तो बिहार की समस्याएं पीएम तक पहुंचेंगी।

मनीष कश्यप ने लोगों से कहा कि पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए बीजेपी के नेता उनके पास आएंगे। बसें भिजवाई जाएंगी, पैसों का लालच भी दिया जाएगा। लेकिन उस रैली में मत जाना। जो नेता बुलाने आए उनसे अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में पूछना, जब तक उसका हल नहीं मिले तब तक रैली में मत जाना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार देते तो अच्छा होता, अब कफन बांधकर निकलेंगे; पिटाई पर बोले मनीष कश्यप

उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की एक रैली में अगर भीड़ नहीं पहुंची, तो वे बीजेपी के नेताओं की क्लास लगा देंगे। उनसे पूछेंगे कि भीड़ क्यों नहीं आई, तो बिहार की वास्तविक समस्याएं उन तक पहुंचेगी। अगर भीड़ आ गई तो पीएम को लगेगा कि बिहार में सब चंगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा; मोदी के दौरे से पहले सिंदूर वाला पोस्टर

बता दें कि यूट्यूटबर मनीष कश्यप ने पिछले साल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। हालांकि, बीते कुछ महीनों से वे पार्टी से नाराज चल रहे हैं। पिछले दिनों पटना के पीएमसीएच अस्पताल में एक मरीज की पैरवी के लिए पहुंचे मनीष कश्यप की बुरी तरह पिटाई कर दी गई थी। उन्होंने पीएमसीएच के डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में उन्होंने बीजेपी छोड़ने के संकेत भी दिए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।