four people dead in road accident buxar a head on collision between two motorcycles बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 की मौत; 1 घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 की मौत; 1 घायल

मुख्य पथ पर पांचों युवक गिरकर छटपटा रहे थे और सड़क खून से लाल हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उठाकर अस्पताल ले गई। दुर्घटना स्थल पर एक युवक की मौत हो चुकी थी। तीन ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।

Thu, 22 Jan 2026 07:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 की मौत; 1 घायल

बिहार के बक्सर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां राजपुर थाना क्षेत्र के रोहिनीभान गांव के समीप चौसा-मोहनियां पथ पर बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक जीवन-मौत से जूझ रहा है। मृतकों में दो बक्सर और दो कैमूर जिले के युवक शामिल हैं।

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव निवासी सूर्यदेव सिंह अपने तीन साथियों के साथ बाइक से कैमूर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से बाइक सवार कैमूर के दो युवक आ रहे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद सूर्यदेव की मौके पर मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों के लिए पप्पू यादव का हेल्पलाइन नंबर, बोले- शोषण हो तो तुरंत संपर्क करें

दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बनारपुर गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र सूर्यदेव सिंह (उम्र-22),बंशीधर कुशवाहा के पुत्र रितेश कुमार(उम्र-23), कैमूर जिले कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रेश गांव निवासी शमशेर अंसारी के पुत्र सैफ अली(उम्र-24) और चंद्रेश निवासी धनु प्रजापति के पुत्र उपेंद्र प्रजापति(उम्र-27) की मौत हो अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। जबकि बनारपुर निवासी नंद किशोर कुशवाहा के पुत्र रूपेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी है।

एक बाइक पर थे तीन युवक सवार

चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव निवासी युवक सूर्य देव सिंह अपने दो दोस्त वंशी सिंह के पुत्र रितेश सिंह और नंद जी सिंह के पुत्र रुपेश सिंह के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कैमूर की ओर जा रहे थे। उधर कैमूर से चंद्रेश गांव निवासी सैफ अली बक्सर की ओर आ रहे थे। तभी रोहिणीभान गांव के समीप दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार पांच युवकों में से एक युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य को सदर अस्पताल लाया गया। जिसमें तीन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मौके पर राजपुर और मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहल शुरू की। बताया जाता है कि सदर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौके पर जान गंवाने वाले तीन युवकों में एक की पहचान प्रखण्ड के बनारपुर गांव के रहने वाले सुभाष पहलवान के पुत्र सूर्यदेव कुमार के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों में उपेन्द्र कुमार कैमूर जिले के चंद्रेश गांव के रहने वाले धनु प्रजापति का और मो. सैफ मो. शमशेर का पुत्र बताया जाता है।

मुख्य पथ पर पांचों युवक गिरकर छटपटा रहे थे और सड़क खून से लाल हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उठाकर अस्पताल ले गई। दुर्घटना स्थल पर एक युवक की मौत हो चुकी थी। तीन ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। मृतकों में कैमूर के दो और चौसा के दो युवक शामिल शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की आंख फोड़ी, पटना के बिहटा में हैवानियत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।