Why did Kerala Congress write B for Beedi B for Bihar in its tweet Party state president Rajesh Ram explained केरल कांग्रेस के ट्वीट में B से बीड़ी, B से बिहार से क्यों लिखा? पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

केरल कांग्रेस के ट्वीट में B से बीड़ी, B से बिहार से क्यों लिखा? पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया

जीएसटी रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाए जाने को लेकर केरल कांग्रेस के ट्वीट में बीड़ी और बिहार की तुलना पर मचे बवाल के बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने वजह बताते हुए कहा कि बी फॉर बिहार इसलिए लिखा गया था, क्योंकि बिहार चुनावों की वजह से यह निर्णय लिया गया।

Fri, 5 Sep 2025 08:02 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
केरल कांग्रेस के ट्वीट में B से बीड़ी, B से बिहार से क्यों लिखा? पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया

केरल कांग्रेस की ओर से बीड़ी को बिहार से जोड़कर सोशल साइट एक्स पर किए गए पोस्ट को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भाजपा-जदयू का भ्रामक दुष्प्रचार करार दिया है। साथ ही कहा कि बी फॉर बिहार इसलिए लिखा गया था, क्योंकि बिहार चुनावों की वजह से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पोस्ट हटा दिया गया है। कोई आहत हुआ है तो हम क्षमा चाहते हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संदर्भ को समझे बिना तोड़मरोड़ कर कांग्रेस को बदनाम करने की नीयत से भाजपा और जदयू ने ऐसा किया है। इसे बिहार के अपमान के साथ जोड़ दिया। वास्तविकता यह है कि बिहार की तुलना बीड़ी से भाजपा-जदयू ने की है। महागठबंधन बिहार के स्वाभिमान और जनहित की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि बी फॉर बिहार इसलिए लिखा गया था क्योंकि बिहार चुनावों की वजह से यह निर्णय लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीड़ी पर सुलगी बिहार की सियासत, तेजस्वी का रिएक्शन आया; तारिक अनवर ने दी सफाई
ये भी पढ़ें:पहले PM का अब बिहार का अपमान, कांग्रेस के B से बीड़ी पर सियासी बवाल

साथ ही यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा। बीड़ी से टैक्स घटाकर उसे पीने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। साथ ही आलोचना की कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का प्रस्ताव नहीं रखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीड़ी पर सुलगी बिहार की सियासत, तेजस्वी का रिएक्शन आया; तारिक अनवर ने दी सफाई

आपको बता दें जीएसटी रिफॉर्म्स में बीड़ी पर टैक्स घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि सिगरेट और सिगार पर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इसे लेकर केरल कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर बी से बीड़ी और बी से बिहार वाला पोस्ट आया था।

वहीं इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने दो टूक कहा है कि बिहार के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करना किसी के लिए सही नहीं है। शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि एनडीए बिहारी स्वाभिमान के खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस के पोस्ट पर अनभिज्ञता जाहिर की। तेजस्वी ने कहा कि मैंने उस पोस्ट को नहीं देखा है। लेकिन बिहार के स्वाभिमान से खिलवाड़ करना किसी के लिए सही नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।